आधार बनवाने गए पिता की दुर्घटना में मौत बेटा घायल
📅 Published on: September 1, 2022
एस खान
इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेंउवा निवासी एक व्यक्ति का रोड एक्सीडेंट के कारण मृत्यु हो गई।
हादसा उस समय हुवा जब सफीक अहमद चौधरी अपने 9 वर्षीय बेटे को लेकर आधार बनवाने के लिए इटवा जा रहे थे जैसे ही वह इटवा बांसी मुख्य मार्ग पर पहुँचे ही थे कि मनभरिया मोड़पर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए उनके साथ उनका बेटा भी था जो मामूली रूप से घायल हो गया।
सफीक अहमद जब मनभरिया मोड़ पर पहुँचे ठीक उसी समय एक साइकिल सवार लड़की को बचाने के चक्कर में खुद बाइक से गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्रीय लोगों गमगीन हो गए। सूचना की पाते ही मौके पर इटवा पुलिस पहुँच चुकी थी।


