भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हज सीमित के सदस्य ने की बैठक
📅 Published on: September 19, 2022
kapilvastupost reporter
सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा हज सीमित के सदस्य इफ्तिखार हुसैन ने खालिक रहमान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की अध्यक्षता में बैठक की। सेवा पखवारा के संबंध में कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिया। शासन की मंशा को बताया। हज सीमित सदस्य ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवारा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी सामाजिक कार्य भी करेंगे। अस्पताल वा सार्वजनिक स्थलों पर स्वछता अभियान संचालित किया जाएगा। रोगियों की सेवा वा फल वितरण भी करेंगे। बैठक में खालिक रहमान भाजपा जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, जिलामहामंत्री विपिन सिंह, जिला मंत्री अजय उपाध्याय, देवेन्द्र कुमार मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।


