दीपावली की छुट्टी लेकर घर जा रहे सिपाही की मौत, मौके पर पहुँचे कप्तान
📅 Published on: October 24, 2022
रमेश गुप्ता
शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर
थाना शोहरतगढ़ पर तैनात एक पुलिस कर्मी अपने घर बसिया पोस्ट सहजनवा दीपावली की छुट्टी लेकर अपने परिवार के साथ खुशियाँ मनाने जा रहा था | चिल्हिया स्टेशन के करीब ट्रैन से गिर कर हुई मृत्यु।

शोहरतगढ़ थाने पर तैनात पुलिस कर्मी दरोगा के पद पर तैनात बलिराम सिंह पुत्र राम लायक सिंह आज सुबह मैलानी एक्सप्रेस से अपने घर जा रहा था कि चिल्हिया रेलवे स्टेशन से ठीक पहले महदेवा गंगाराम के पूर्वी छोर की तरफ पिलर संख्या 86 / 07 के पास ट्रेन से गिर कर मृत्यु हो गयी |

घटना की सूचना पाकर शोहरतगढ़ सी ओ , पंकज पाण्डेय एस ओ व चिल्हिया एस ओ दीपक कुमार घटना स्थल पर पहुँच कर मुआयना कर लाश उठवाने के प्रयास करते दिखे |

समाचार लिखे जाने तक पुलिस कप्तान भी मौके पर पहुँच चुके हैं।


