आग लगने से गरीब परिवार के जल गए जानवर सरकारी मदद की दरकार
📅 Published on: November 14, 2022
इन्द्रेश तिवारी
ऐसा नही है कि इंसानों के मौत पर ही गम का एहसास होता है बल्कि उतना ही गम घर में पाले जाने वाले जानवरों के मौत पर भी होता है। ऐसा ही नजारा थाना क्षेत्र चिल्हिया के अलीदापूर गाँव में देखने को मिला ।

दयाराम के घर पल रहे जानवरों बकरी भैंस पडिया पूस के घर में आग लगने से जल कर मर गए जिसे देख परिवार वाले बिलख बिलख बिलख कर रो रहे हैं। दयाराम का कहना है कि यह जानवर हमारे परिवार का हिस्सा थे। इनके दूध से परिवार को दो जून रोटी का इंकजाम होता था। अब परिवार के भरण पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार ने सरकारी सहायता दिए जाने की मांग तहसील प्रशासन से की है। खबर लिखे जाने तक लेखपाल अथवा कोई तहसील कर्मचारी दयाराम के घर नहीं पहुंचा है।


