विश्वविद्यालय में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती
📅 Published on: January 12, 2023
kapilvastu reporter
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आनंद छात्रावास एवं विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सूचना जनसंपर्क अधिकारी डॉ अविनाश प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के ऐसे संत एवं युवा सन्यासी थे, जिनका व्यक्तित्व प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करता है।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की पहचान एक रचनात्मक समाज सुधारक के रूप में है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ सच्चिदानंद चौबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित था। उन्होंने स्त्री शिक्षा जाति प्रथा छुआछूत के विरुद्ध भारत को खड़ा करने का अद्भुत चिंतन दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म को उन्होंने संपूर्ण संसार में पुनर्स्थापित करने की अतुलनीय भूमिका निभाई। जिसका प्रत्येक भारतीय को गर्व है।

स्वामी विवेकानंद जयंती कार्यक्रम के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सेवा कार्य संयोजक निकुल गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री धीरेंद्र प्रांशु त्रिपाठी, नित्यानंद शुक्ला, शिवम मिश्रा, आकाश त्रिपाठी, युवराज, अमन मिश्रा, प्रद्युम्न दुबे, ऋषभ सिंह, अंकित पाठक सहित सभी छात्र वासी उपस्थित रहे


