युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद जयंती

kapilvastupost reporter

सिद्धार्थनगर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले के बर्डपुर में स्थित स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभार फेरी निकाली गई।
प्रभात फेरी में स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता बने छात्र छात्राओं के साथ रथ पर पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। जिसके आगे एनसीसी कैडेट्स के द्वारा रथ के आगे फ्लैग मार्च कर भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी का अगुवानी की जा रही थी तथा रथ के पीछे विद्यालय के विद्यार्थियों का लम्बा हुजूम पूरे प्रभात फेरी की शोभा बढ़ा रही थी।

तत्पश्चात विद्यालय परिसर में छात्र छत्राओ द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर जय सिंह यादव एवं डाक्टर धर्मेन्द्र कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त शिक्षक कामता यादव रहे।

अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एव स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का प्रबंधक / प्रिंसिपल मनीष चौधरी एवं राष्ट्रपति पुरुस्कार से सम्मानित शिक्षक विशम्भर नाथ पाण्डेय द्वारा बैज लगाकर एव माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

इस अवसर मुख्य अतिथि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉक्टर जय सिंह ने कहा कि हम सभी युवाओ के प्रेणाश्रोत स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेकर लगातार आगे बढ़ते रहना चाहिये। डॉ धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं के प्रेरणास्रोत है। पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा कि युवाओं के लिए शिक्षा रोजगार परक होनी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त प्रवक्ता कामता यादव ने कहा कि युवाओ के प्रेरणा श्रोत स्वामी विवेकानंद जी हमारे भारत को सदैव ऊंचाई पर पहुचाने का कार्य किया है। भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने कहा कि उठो जागो और आगे बढ़ो और तब तक मत रुको जब तक कामयाबी न मिले। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक विशम्भर नाथ पाण्डेय ने विद्यालय की उपलब्धिया गिनाई।

कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों के प्रति प्रबंधक मनीष चौधरी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ रवि प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ प्रमोद यादव, फूलचन्द जायसवाल, डॉ अजय यादव, राम शरण, राम मिलन गुप्ता, अबूबकर खान, सजिधर मिश्रा, तैय्यब अहमद, सन्दीप चौधरी, अजय चौधरी, दिलीप चौधरी, रविन्द्र कुमार, सुनील कुमार, महेश प्रसाद, राज कुमार चौधरी, दिनेश, शशिकांत त्रिपाठी, जफर खान, यशबीर सिंह, रामतीरथ यादव, अमित जायसवाल, राकेश कुमार, आकांक्षा चौधरी, पूजा गुप्ता, दिव्यांशी जायसवाल, सीमा पटेल, ज्ञानमती, आरती, माया पासवान, सोनी, सरिता द्विवेदी, सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक गण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post