सावित्री बाई फुले जयंती : भाजपा महिला मोर्चा जिला सम्मलेन कार्यक्रम शोहरतगढ़ में सम्पन्न

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़  राजस्थान अतिथि भवन में भाजपा का महिला मोर्चा जिला सम्मलेन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें महिला कर्य्कर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने और मिशन 2022 को सफल बनाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोविन्द माधव ने कहा किसावित्री बाई फुले की जयंती अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना बड़े ही गौरव की बात है। सावित्री बाई फुले एक गरीब परिवार से थीं।फिर भी उन्होंने संघर्ष किया और समाज को नई दिशा दी।देश को एक गरीब परिवार से प्रधानमंत्री मिले हैं, जो गरीबों के हित में कार्य कर रहे हैं । उन्होंने दुश्मन देशों को बेहतर सबक सिखाने का भी कार्य किया।उन्होंने कहा कि प्रदेश मै सपा शासन काल में गुंडागर्दी का बोलबाला था। योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश को गुंडामुक्त बनाने का कार्य किया।मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्या ने कहा कि महिला कार्यकर्ता पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ें ।

मिशन 2022 को सफल बनाने के लिए प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचायें।कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा रानिका जायसवाल,क्षेत्रीय महामंत्री महिला मोर्चा अर्चना सिंह, जिलाध्यक्ष म. मोर्चा अरुण मिश्रा आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम गाकर किया गय।जिला महामंत्री अनुपमा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।इस दौरान जिला महामंत्री अनुपमा सिंह,जिला उपाध्यक्ष माधुरी सोनी,नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, इन्द्रेश चौरसिया , सोनू निगम ऊर्फ पहलवान,घनश्याम गुप्ता सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post