विकसित ब्लाक का सपना : ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत की बैठक में 22 करोड़ की परियोजनाओं का हुआ प्रस्ताव

● प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा सहित सांसद प्रभारी सूर्य प्रकाश पाण्डेय ने प्रधान व बीडीसी सदस्यों के हक की लड़ाई लड़ने की कही बात।

* प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष जफ़र आलम ने छूटे विकास कार्यों की डाटा फीडिंग को जल्द कराये जाने को कहा

निज़ाम अंसारी

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

विकास खण्ड के दुग्धशाला सभागार में ब्लॉक प्रमुख प्रीति यादव सहित अन्य पदाधिकारियों की अध्यक्षता में सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सभी ग्राम प्रधानों की द्विमासिक बैठक बुलाई गई, जिमसें वर्तमान में कराए गए कार्य की समीक्षा के साथ आगामी वित्तीय वर्ष की बजट पर भी प्रकाश डाला गया |

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार यादव ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यगण त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में विकास की कड़ी है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को साथ लेकर चलने में ही क्षेत्र का विकास होगा। इसके उन्होंने बताया कि वर्तमान सत्र 2021-22 में क्षेत्र पंचायत से 161 कार्य प्रस्तावित है और 3 कार्य विकास से संबंधित पूर्ण भी कराया जा चुका है। शोहरतगढ़ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत वर्तमान सत्र में 6 आर ओ प्लांट लगाये जा रहे, जिसमे 1 आरओ प्लांट का उद्घाटन शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में किया जा रहा है, जिसकी लागत 5.67 लाख रुपये की है और नाली एवं इंटरलॉकिंग सहित 7 कार्य रनिंग की स्थिति में है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में क्षेत्र पंचायत अंतर्गत 22 करोड़ 3 लाख का बजट प्रस्ताव में दिया गया है और मनरेगा योजना से 95 कार्य प्रस्तावित है।

क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय मिश्रा ने क्षेत्र सदस्यों की समस्याओं पर चर्चा के साथ कहा कि इन दिनों ठंढ का कहर बढ़ गया है। जनवरी माह को जानलेवा जनवरी भी कहा गया है। ऐसे में क्षेत्र के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलवाला आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा यदि इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों की जरूरत पड़ेगी, तो हम सभी लोग सहयोग करने को भी तैयार है।

खण्ड विकास अधिकारी सतीश सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास में सभी का सहयोग करने की बात कही। इसके साथ ही प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने ग्राम प्रधानों की आवाज बनने की बात कही। इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी अभिमन्यु कुमार ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन तकनीकी सहायक पीयूष मिश्रा ने किया।

ब्लाक मुख्यालय पर पीने के पानी की अब तक नहीं थी व्यवस्था वाटर प्लान्ट का उद्घाटन बना चर्चा का विषय-

शोहरतगढ़ ब्लॉक परिसर में वाटर प्लांट का उद्घाटन लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।  जिसका उद्घाटन खण्ड विकास अधिकारी सतीश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीमती प्रीति यादव के ससुर पराग राम यादव ने किया। बताते चले कि शोहरतगढ़ विकास खंड परिसर में पानी की समस्या काफी पुरानी है। पूर्व में ब्लॉक परिसर में जो भी हैंडपंप लगाए जाते थे रिबोर के बाद भी अक्सर वह खराब हो जाता था। कभी कभी तो हैंडपंप के कुछ भाग को उखाड़ कर कहीं रख दिया जाता था जिससे आए दिन ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पेय जल की समस्याओं का सामना करना पड़ता था लेकिन वाटर प्लांट के उद्घाटन से अब लोगों को इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बना रहा है।

इस दौरान पराग राम यादव के साथ एपीओ प्रशांत श्रीवास्तव,  प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष जफ़र आलम , सचिव राधेश्याम चौधरी, सचिव मोईदुरह्मान, सचिव राम सिंह, सचिव राम स्वरूप गुप्ता, सचिव सन्त अखिलेश्वर, सचिव सुभाष चंद्र, सचिव वृजेश कुमार, सचिव अजय भारतीय, सचिव मनोज प्रभाकर पटेल, सचिव जगजीवन प्रसाद, सचिव मिथलेश, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) प्रमोद कुमार, सहित ब्लॉक के 64 ग्राम प्रधान एवं 61 क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ब्लॉक के मुस्ताक अहमद, शैलेन्द्र दूबे सहित ब्लॉक के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post