क्षेत्र में बन रही सड़कों को लेकर प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम ने कहा कि उनके क्षेत्र में सड़कों की स्थित दयनीय हालत में थी विधायक का प्रयास स्वागत योग्य है जनता को इसका बेसब्री से इंतजार था
डा० शाह आलम
विधायक विनय वर्मा की कोशिश रंग ला रही है। विधान सभा क्षेत्र शोहरतगढ में लगातार विकास हो रहा है। विकास की ओर बढ़ रहे शोहरत गढ़ क्षेत्र में विकास की एक कड़ी और श्री वर्मा ने जोड़ दिया है। दो लिंक मार्गों के मरम्मत का कार्य शुरू होने जा रहा है। अब उस क्षेत्र के लोगों की राह आसान हो जाएगी। वर्षों से यह क्षेत्र विकास को तरस रहे थे खास तौर से संपर्क मार्ग को लेकर।
खण्ड-लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार को विधायक विनय वर्मा ने पत्र प्रेषित कर बीते वर्ष 22 सितम्बर को अवगत कराया था किविधानसभा क्षेत्र -302, शोहरतगढ़, जनपद -सिद्धार्थनगर में, काफी समय से निम्नलिखित सड़के जीर्ण शीर्ण अवस्था होने के कारण आम जनता एवं किसानों को आने जाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इन सड़कों को विशेष मरम्मत योजना के अन्तर्गत अविलम्ब निर्माण कराया जानाजनहित में अति आवश्यक प्रतीत होता है।शोहरतगढ़ चेतियामार्ग पक्की सड़क से लालपुर चौराहे से भदरहवा,भदरहिया होते हुए सिरसिया राजा तक ब्लाक जोगिया लम्बाई3.5शोहरतगढ़ चेतियामार्ग के कि मी. 06 से मधवापुर मार्ग लम्बाई 15 ब्लाक शोहरतगढ़ शोहरतगढ़ चेतियामार्ग से बैजनाथा मार्ग लम्बाई 1.6 ब्लाक जोगिया।
शोहरतगढ़ चेतियामार्ग से नकाही लम्चाई 4.7 ब्लाक जोगिया।शोहरतगढ़ चेतियामार्ग से भैसहवा से गाय घाट सम्पर्क मार्ग लम्बाई 3.7 ब्लाक जोगिया।
पक्की सड़क बरगदवा से बड़ी माग्ग से सम्हरिया महिला होते हुए पक्कीसड़क तक सम्पर्क मार्ग 2.5 ब्लाक जोगिया।देवकलीगंज से से टड़िया लम्बाई 30 ब्लाक जोगिया।एफ एन.वी.एस. से सिरवत ससना महला जूड़ी कुईयों जोगिवारी, खेतवल मिश्र होते हुए शोहरतगढ़ चेतिया (बभनी) मार्ग तक सम्पर्क मार्ग लम्बाई 2.8 ब्लाक जोगिया शोहरतगढ़ चेतिया मार्ग से अगया चौहटा सम्पर्क मार्ग 1.5 ब्लाक चिल्हिया वर्डपुर मोडिला खुर्द सम्पर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य 4.8ब्लाक शोहरत गढ़ ।
विधायक विनय वर्मा के अनुरोध पर राजेश प्रताप सिंह उप सचिव, उ0प्र0 शासन। प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 24 दिसम्बर वित्तीय वर्र्ष 2022-23 में अनुदान सं-58 लेखाशीर्षक- 3054 के अन्तर्गत राज्य सड़क निधि से विशेष मरम्मत के अन्तर्गत बस्ती मण्डल के विभिन्न जनपर्दों के 06 मार्गो हेतु प्रशासकीय एवं वितीयस्वीकृति किया गया है।
उपर्युक्त विषयक मुख्य आभियंता (मु०-1), लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के निम्नलिखित तालिका के स्तम्भ-2 में उल्लिखित पत्र दुवारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव में बस्ती मण्डल के विभिन्न जनपदों के विशेष मरम्मत के 06 कार्यों हेतु कुल लागत सू०4,01,87,000/- (रूपये चार करोड़ एक लाख सत्तासी हजार मात्र) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुदान सं0-58 के लेखाशीर्षक-3054 के अन्तर्गत राज्य सड़क निधि से कुल स्० 1,00,48,000/- (रूपये एक करोड़ अड़तालीस हजार मात्र) की वित्तीय स्वीकृति निम्नलिखित श्तौ एवं प्रतिबन्धों के आअधीन निर्गत किये जाने की श्री राज्यपाल सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं । शोहरतगढ़ चेतियामार्ग से नकाही लम्चाई 4.7 ब्लाक जोगिया।
चिल्हिया वर्डपुर मोडिला खुर्द सम्पर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य 4.8 ब्लाक शोहरतगढ़ का मार्ग निर्माण शामिल है।