पीपीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम से बच्चों में बढ़ेगा आत्मविश्वास – एसडीएम प्रदीप कुमार यादव

इंद्रेश तिवारी 

शोहरतगढ़। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत मंगलवार को शोहरतगढ़ कस्बे स्थित पी.पी. एस पब्लिक स्कूल गड़ाकुल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम प्रदीप कुमार सिंह 120 छात्राओं से संवाद किया और मजबूत समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका को समझाया। साथ ही बच्चों के कैरियर और पढ़ाई संबंधी बिन्दुओं पर भी मार्गदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि छात्राओं को बेचारी बनने की जरूरत नहीं है।अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं, पढ़ाई करें, तभी मंजिल का रास्ता मिलेगा। कहीं मदद की जरूरत पड़े तो परिवार वालों से बात करें। वही सुख-दुख के साथी हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस हरदम तैयार है। छात्राए खूब खाये, खेले, समय के अनुसार अपनी नींद पूरी कर पढ़ाई करे।

किताबी कीड़ा बनने से ज्ञान अर्जित नही होता है। प्रति दिन हिंदी व इंग्लिश अखबार पढ़े। यह पढ़ने से देश विदेश की जानकारी व आस-पास समाज की जानकारी मिलेंगी। कहा कि आने वाला समय नई तकनीक का होगा। जिसमें बेटियां की सहभागिता उभर रही है। आज के समय मे जितने भी शासन द्वारा हेल्पलाइन के हेडक्वार्टर बनाये गए है। उसमें आप से बात महिला ही करती है। बेटियां अपने रुचि के अनुसार अपने कैरियर के चुनाव करे।

उन्होंने कहा कि बेटियां मोबाईल पर गूगल एप सिलाई, कढ़ाई, खाना बनाने की विधि सहित अन्य जानकारी ले। जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। आज महिलाएं बहुत आगे पहुंच रहीं हैं। हर विभाग में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं। आज महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए सरकार उन्हें बढ़वा दे रही है। अगर छात्राओं को सशक्त बनना है तो इसके लिए उन्हें शिक्षित होना पड़ेगा।

प्रबंधक पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र जीवन बहुत अधिक समय का नहीं होता है। पूरे मनयोग से पढ़ाई करने से जीवन में सबकुछ पाया जा सकता है। शोहरतगढ़ थाना के क्राइम स्पेक्टर शिवधारी, एसआई रामा प्रसाद व महिला आरक्षी साधना ने छात्राओं को शोहदों से बचाव के बारे में जानकारी के अलावा किसी भी प्रकार की समस्या आती है।

तो छात्राए विना डरे 1090, 181, 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबरों के प्रयोग कर सकती है। या सम्बंधित थाने के महिला हेल्पडेस्क पर अपनी बात कह सकती है। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा। और उनके समस्याओं पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान प्रधानाध्यापक सूर्य कांत उपाध्याय, संदीप कुमार, कैलाश चन्द्र गुप्ता, श्रवण कुमार पांडेय, सिराज अली, राकेश, विजय, दिनेश कुमार, रीना श्रीवास्तव, पूनम, कोमल, रेनू वर्मा, अर्चना, सुनीता सहित आदि लोग रहे।

अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम से बहुत सी जानकारियां मिली हैं। इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए। छात्र दिव्या कनौजिया।

अपराजिता कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई, और कैरियर के क्षेत्र में जाने के लिए अहम जानकारियां दी गई है। इसपे अमल करके आप लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। छात्र निधि कांदू।

अपराजिता कार्यक्रम में बताया गया कि ज्ञान अर्जित करने के लिए केवल किताब सहारा नही लेना चाहिए। किताबी ज्ञान के अलावा हमे हिंदी अखबार और इंग्लिश अखबार और अन्य जानकारी की किताबें भी पढ़नी चाहिए। अपराजिता कार्यक्रम महिलाओं संबंधित जानकारी दी गई है। महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वालंबी बनने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए। यह एक सराहनीय कदम है।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post