सर्वसमाज के लोग भाजपा को सत्ता से दूर उखाड़ फेंकने के लिए हो रहे एकजुट — सुभासपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

-16 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र के झूँगहवा में अति पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, निषाद मल्लाह विशाल सम्मेलन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी होंगे सम्मिलित , सम्मेलन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव लोगों को जागरूक कर रहे सुभासपा के पदाधिकारी

एस खान

तुलसियापुर।

भाजपा सरकार के कार्यों व क्रियाकलापों से जनता काफ़ी त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनाव में सर्वसमाज के लोग इन्हें सत्ता से दूर उखाड़ फेंकने के लिए एकजुट हो चुके हैं। जनता इनके बहकावे में अब दोबारा नहीं आने वाली है। अगली सरकार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की जनता बनाने का मन बना चुकी है।

 ये बातें शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के दुधविनिया बुजुर्ग में

वरिष्ठ सपा नेता बदरे आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी 16 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र के झूँगहवा में अति पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, निषाद मल्लाह विशाल सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी सम्मिलित होंगे। सम्मेलन प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेमचंद कश्यप ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के दलित, अल्पसंख्यक, अति पिछड़ा वर्ग, निषाद व मल्लाह समाज सहित सभी लोग एकजुटता के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए लोगों को जगाने का काम कर रहे हैं।

राष्ट्रीय लोक दल जिलाध्यक्ष सजाउद्दीन अन्नू ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सपा को सर्व समाज के लोगों का और भरपूर वोट मिलेगा। किसान, मजदूर, व्यापारी, बेरोजगार युवक अबकी बार सोच समझकर मतदान करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि भाजपा बेरोजगारों,गरीबों, मजदूरों को नौकरी व रोजगार देने के बजाय मुफ्त खाद्य सामग्री बांटकर उन्हें भिखारी बनाने का काम कर रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अच्छे विकास कार्य होने के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार और किसानों, मजदूरों व व्यापारियों को आवश्यकता अनुसार सुविधा प्रदान की जाएगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उनके पलायन को रोकने का प्रयास होगा।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए रणनीति तय करते हुए लोगों को जिम्मेदारियां भी बांटी गई हैं इस दौरान सुभासपा जिलाध्यक्ष राम निवास राजभर, राष्ट्रीय लोक दल जिला अध्यक्ष सजाउद्दीन अन्नू, वरिष्ठ सपा नेता बदरे आलम, अकील अहमद, केशव राजभर, ओम प्रवेश राजभर, रवि वर्मा, जिगरे आलम, कलीम अहमद, हैदर आलम, आदि लोग मौजूद रहे।

दर्जनों गावों का भ्रमण कर लोगों को किया जागरूक

 सुभासपा सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता गंगा राम राजभर, अर्जुन चौहान, कालूराम प्रजापति, रमाकांत कश्यप, ब्रजमोहन कश्यप आदि ने सुभासपा जिलाध्यक्ष राम निवास राजभर, राष्ट्रीय लोक दल जिला अध्यक्ष सजाउद्दीन अन्नू, वरिष्ठ सपा नेता बदरे आलम, अकील अहमद, केशव राजभर, ओम प्रवेश राजभर, रवि वर्मा के साथ विधानसभा क्षेत्र के कस्बा शोहरतगढ़ ,बढ़नी,तुलसिया पुर झुगहवा, भूतहवा, सिसवा, ढेबरूआआदि स्थानों पर  जनता से संपर्क करते हुए भाजपा से सावधान रहने की बात कही और सम्मेलन में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के विचारों को सुनने का आग्रह किया।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post