एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन

Indresh tiwari

शोहरतगढ़ बीआरसी परिसर में खण्ड शिक्षाअधिकारी शोहरतगढ़ संतोष कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति यादव ने ऑपरेशन कायाकल्प से विद्यालयों को कैसे सुसज्जित किया जाए, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

और उन्होंने ने कहा कि विद्यालयों में कार्य कराने से पहले ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान व विद्यालय प्रधानाध्यापक एक माडल तैयार करे। जिससे अच्छे ढंग से विद्यालय का कायाकल्प हो सके।

खण्ड शिक्षाअधिकारी शोहरतगढ़ संतोष कुमार शुक्ला ने कहा कि ब्लैक बोर्ड, छात्र व छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय एवं मूत्रालय,स्वच्छ पेयजल एवं मल्टीपल हैंडवाशिंग सिस्टम की सुविधा, विद्युतीकरण, किचन शेड, रंगाई-पुताई, फर्नीचर, चहारदीवारी एवं गेट का निर्माण, इंटरलाकिंग सड़क, अतिरिक्त कक्ष-कक्षा व फर्श, दरवाजे/खिड़की की मरम्मत आपरेशन कायाकल्प योजना

 के द्वारा आसानी से किया जा सकता है। प्रशिक्षक द्वारा सभी को सुव्यवस्थित ढंग से आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत कार्य कराने की बात कहीं।प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष डाक्टर पवन मिश्रा ने कहा आपसी समंजस बनाकर विद्यालय में कार्य करें।प्रधान के पास असीमित संसधान होने के बाजूद अपने गांव के विद्यालयों मे कायाकल्प के माध्यम से सुन्दर बनाये।और महीने में एक बैठक बुलाये।प्रधान संगठन ब्लाक

 उपाध्यक्ष पंकज चौबे ने कहा कि जैसे मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार है।ग्राम प्रधान व अध्यापक(शिक्षक) का भी डबल इंजन की सरकार हो अच्छे ढंग से कार्य होता है।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार यादव ने कहा कि कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा, मिठवल व सात स्कूलों मे पेयजल की समस्या दूर करने के लिए प्रयास रत हूँ।कार्यशाला का संचालन मुस्तन शेरुल्लाह ने किया।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख शोहरतगढ़ प्रीति यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि इंजीनियर अमित यादव, प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष डॉक्टर पवन मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार शुक्ला ,ब्लॉक अध्यक्ष जफर आलम, उपाध्यक्ष पंकज चौबे ,समाजसेवी हरिराम यादव ,योगेंद्र जयसवाल, विक्रम यादव, जीवन

 श्रीवास्तव,शिव शंकर चौधरी,रामदास,सद्दाम प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शोहरतगढ़ लाल जी यादव, अत्ताउल्लाह, कृपाशंकर त्रिपाठी, सुनील सिंह,अरविंद चौधरी, विवेक, गंगाधर मिश्र, राजेंद्र कुमार ,अजीज अहमद, मनोज यादव एआर पी प्रमोद कुमार चौधरी,गरिमा

 श्रीवास्तव,कल्पना,ओम प्रकाश यादव, विनोद शर्मा, सुभाष यादव, रामू साहनी, सुनील यादव,राममिलन चौधरी, शिक्षक तुलसीराम, गायत्री देवी, अंजली वर्मा, विजय बहादुर, सुरेंद्र गुप्ता,अवधेश पाल, कमलाकांत यादव , राकेश कुमार राज, रामानंद पांडे,पप्पू सिंह,रामश्राय लाल आदि शिक्षक मौजूद रहे।

फोटों…..।