📅 Published on: March 28, 2023
देवेंद्र श्रीवास्तव
उसका बाजार सिद्धार्थनगर। उसका बाजार में दहला देने वाली घटना हो गयी जिससे नागरिक हतप्रभ हैं | प्राप्त संचार के अनुसार स्थानीय नगर क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्रनगर के परसा खुर्द टोले में मंगलवार को कुत्तों के नोचने से एक बालक की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम सूरज पुत्र लक्ष्मन गुप्ता (8वर्ष) है़। परिजनों के अनुसार वह घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में अकेले गया था वहां मौजूद चार कुत्तों ने उसके पेट ,पैर व अन्य जगह से मांस नोंच डाला जिससे उसका मौके पर मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में हाहाकार मच गया।