📅 Published on: April 1, 2023
Kalimullah sir
सिद्धार्थनगर 01 अप्रैल।विकास क्षेत्र बर्डपुर के अन्तर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में पहली बार सत्र के पहले ही दिन सभी छात्र छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें नामांकन के साथ ही मिल जाने से बच्चे काफी खुश नजर आए।विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष पुनीता देवी ने सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित करते हुए पूरे लगन और मेहनत से पढ़ाई करने सुझाव दिया।
श्रीमती पुनीता ने कहा कि समय से पुस्तकों को मिल जाने से जहां निपुण लक्ष्य और सभी पाठ्यक्रम को समय से पूरा करने में सहूलियत मिलेगी, वहीं बच्चों का भी अब किताबों के इंतजार में समय बर्बाद नही होगा। सभी बच्चों को घर और विद्यालय दोनो में पढ़ने में आसानी होगी। उक्त अवसर पर प्रधानाध्यापक कलीमुल्लाह, सहायक अध्यापक कविता चौधरी, अनुदेशक नीलम देवी, मोहम्मद काशिफ, निर्मला देवी सरस्वती देवी राम बचन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें।