डुमरियागंज में सपा को बड़ा झटका सैकड़ों ने थामा बसपा का दामन

इंद्रेश तिवारी 

डुमरियागंज विधानसभा के नगर पंचायत बढ़नी चाफा के सपा नेता और नगर पंचायत के संभावित उम्मीदवार इस्लाम अली ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया|

मुख्य सेक्टर प्रभारी बस्ती गोरखपुर व देवीपाटन मंडल सुधीर कुमार भारती व मुख्य सेक्टर प्रभारी बस्ती गोरखपुर व देवीपाटन मंडल इंदल राम जी सदस्यता दिलाई इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य सेक्टर प्रभारी केके गौतम जी जिला अध्यक्ष राजकुमार आर्य मंडल जोन इंचार्ज दिनेश चंद्र गौतम पूर्व प्रत्याशी डुमरियागंज मलिक इरफान अहमद जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद जिला महासचिव घनश्याम शर्मा जिला कोषाध्यक्ष मेहताब इदरीसी पूर्व मंडल जोन इंचार्ज इंद्रजीत गौतम डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र गौतम मौजूद रहे|

सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से मानिक राम अबू बकर सर्वेश कुमार सिराज अहमद सुनील कुमार फैजान अहमद चौधरी मोहम्मद इशा नंदकिशोर जंग बहादुर वर्मा लालमन रामकुमार शिवप्रसाद मोहम्मद रईस हाजी चिकन अली हरिप्रसाद इनामुल्लाह शहंशाह सलमानी महेंद्र गौतम श्री राम बाबू अशोक कुमार बौद्ध डॉ शीशकुमार विजयपाल कनौजिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे