📅 Published on: April 10, 2023
मो अमान अन्सारी
डुमरियागंज-सिद्धार्थनगर | मुस्लिम समुदाय का मुकददस माहें रमजान चल रहा है । तपिश एवं उमस भरी गर्मी में लोग रोजां रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। एक ओर जहां बड़ें लोग रोजा रख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर छोटे बच्चे भी रोजा रख. कर अपने रब की इबादत कर रहे हैं।
बीते शनिवार को डुमरियागंज त्हसील क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर निवासी काजी नियाज अहमद का परिवार अन्य लोगों की तरह ही रोजा रख रहा है, तो वहीं परिवार वालों को देखकर 5 साल की मासूम इरम फातमा ने अपनी जिंदगी का पहला रोजा रखा। परिवार में सभी सदस्यों को पांच वक्त का नमाज पढ़ते देख इरम नमाज़ भी अदा कर रही है।
कम उम्र के बच्चों द्वारा रोजा रखने से लोग हैरान हैं । बच्चे अपनें परिवार वालों के साथ सुबह तीन बजे से सेहरी खाने के लिए जागते हैं और चार बजे सेहरी खाकर फिर कुरआन की तिलावत में जुट जातें हैं। लोगों का कहना है कि अप्रैल महीना की इस तपिश भरी गर्मी में भी बच्चों द्वारा रोजा रखा जाना अपने आप में बड़ी बात है। पिंता काजी नियाज अहमद ने बताया कहा की मुसलमानों के लिए रोजा बहुत ही महत्वपूर्ण ।
इस माह में अल्लाह अपने नेक बन्दों के लिए अपनी रहमत के दरवाजे खोल देंता है। बच्चे भी अल्लाह को राजी करनें के लिए रोजा रख इबादत कर रहे हैं। यह सब अल्लाह का करम है और हम उसके शुक्रगुजार हैं ।