📅 Published on: April 12, 2023
अधीक्षण अभियंता ने बुद्धवार को कटान स्थल देवपुरमस्जिदिया और महुआ पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजनाओं का निरीक्षण किया
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । कोतवाली लोटन अंतर्गत केजी बाँध पर स्थिति भीषण और भयवाह कटान स्थल देवपुरमस्जिदिया और महुआ पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजना के सफल हो जाने से क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों का स्तित्व निश्चित ही सुरक्षित होगा ।बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजनाओं मे कोई लापरवाही न हो इसलिए समय समय पर विभागीय अफसरों का निरीक्षण होता रहता है ।
प्रदेश सरकार और प्रशासनिक अफसरों की यही मंशा है । कार्य गुडवत्ता पूर्वक होना चाहिए । बाढ़ से बचाव एवं केजी तटबंध कटान् स्थल पर हो रहे बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य मे कोई कमी न हो होने पाए इस लिए मौके मौके पर विभाग के अफसरों का निगरानी व निरीक्षण आवश्यक है । बाढ़ बचाव एवं सुरक्षात्म्क् कार्य परियोजना के सम्बन्धित ठेकेदार को विभाग के अफसरों के सम्पर्क मे बने रहने से कार्य मे गुडवता आती है ।
उक्त बाते बुद्धवार को सदर तहसील अंतर्गत कोटवाली लोटन क्षेत्र के कूड़ा घोंघी नदी तटबन्ध् पर स्थित कटान स्थल देवपुरमस्जिदिया और महुआ पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य परियोजनाओं के तहत हो रहे कार्य के निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता अवनीश साहू ने कही ।
उन्होंने कहा की निश्चित ही यह बाढ़ बचाव कार्य हो जाने से क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांव जैसे देवपुरमस्जिदिया , दहला ,भितपरा , महुआ , मेहनग , साहिला ,बरडांड बरगदही ,भगता ,सहिला , खखरा बुजुर्ग , परसौना सहित आदि के ग्रामीण आवाम को राहत दिलाएगी ।
उन्होंने विभाग के अफसरों और संबधित ठेकेदार को हिदायत देते हुए कहा की कार्य के गुडवत्ता मे कोई कमी न हो । मानक के विपरीत कार्य कतई न हो । क्योंकि इसमे लापरवाही का मतलब कई दर्जन गावों का स्तित्व खतरे मे पड़ सकता है ।
साहू सबसे पहले कटान स्थल महुआ फिर उसके बाद कटान स्थल देवपुरम्स्जिदिया गये । जहा पर दो हफ्ते से हो रहे बाढ़ बचाव कार्य को टहल टहल कर देखा और अंत मे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि कार्य के गुवत्ता मे कमी न होने पाए ।
निरीक्षण के समय ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता राज किरन् नेहरा , सहायक अभियंता वैभव पांडेय और चंद्रशेखर शर्मा ,आवर अभियंता मुनीम् कुमार , आवर अभियन्ता अभिजीत सिंह , आवर अभियंता संजय कुमार , राजीव लोचन वर्मा सहित आदि लोग मौजूद रहे ।