📅 Published on: April 18, 2023
बढ़नी सिध्दार्थ नगर न्याय पंचायत पकड़िहवा की अप्रैल माह 2023 की शिक्षक संकुल की मासिक बैठक का आयोजन दिनांक 18-04-2023 को प्राथमिक विद्यालय पकड़िहवा कला, वि.क्षे. – बढ़नी, जनपद- सिद्धार्थनगर में किया गया जिसमे शिक्षक संकुल द्वारा जुलाई 2023 तक विद्यालय को निपुण बनाने की कार्य योजना, नए शैक्षिक सत्र में बच्चो के प्रवेश, कक्षा-कक्ष में टीएलएम का प्रयोग और गतिविधि, स्कूल चलो और संचारी रोग नियंत्रण अभियान रैली इत्यादि एजेंडा पर विस्तृत से चर्चा की गई।
इस मीटिंग में बढ़नी ब्लॉक के डाइट मेंटर मो. यूनुस सर, एआरपी अरविंद आर्य सर, नोडल शिक्षक संकुल विकास प्रताप कसौधन, शिक्षक संकुल मलिक मो. अफजल, विजय कुमार पांडेय, राम नरेश मौर्य, सत्येंद्र कुमार, राजेश कुमार एवं पकड़िहवा के अन्य सभी शिक्षक साथी मौजूद थे।