📅 Published on: April 29, 2023
Nizam Ansari
आज सिद्धार्थ नगर जनपद वासियों को हमारे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डुमरियागंज लोकसभा के सांसद जगदंबिकापाल के प्रयास से आज सिद्धार्थनगर जिले के जनपद वासियों को मिला एफएम रेडियो की सौगात ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में रेडियो कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय सूचना और प्रसारण, युवा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर एवं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री डॉ एल मुरूगन की उपस्थिति में 91 एफएम ट्रांसमीटरों के साथ नौगढ़, सिद्धार्थ नगर स्थित ट्रांसमीटर सेंटर का उद्घाटन किया।
केंद्र सरकार देश के एफएम कनेक्टिविटी बढ़ाने के कार्यक्रम के तहत किया गया है। प्रधानमंत्री का इस बात में दृढ़ विश्वास रहा है कि जनता तक पहुंचने में रेडियो कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की शुरुआत की, जो अब अपने ऐतिहासिक 100 वें एपिसोड के करीब पहुंच रहा है। इस अवसर पर इस विस्तार के साथ आकाशवाणी अधिक से अधिक श्रोताओं तक पहुंचने के लिए इस माध्यम की अनूठी ताकत का उपयोग कर सकेगा।
बताते चलें कि जनपद वासियों को 28 अप्रैल से एफएम रेडियो की सुविधा उपलब्ध हो गई है।पूरे देश के 91 शहरों में पूर्वांचल के दो जनपद देवरिया और सिद्धार्थनगर शामिल है।
नौगढ़ तहसील में 100 वाट FM रेडियो ट्रांसमीटर का 28 अप्रैल को पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपराह्न 11 बजे उद्घाटन किया।
30 किलोमीटर के रेडियस में सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक एफएम रेडियो का लाभ उठा सकेंगे जनपदवासी FM रेडियो पर 100.1 Hz पर मुम्बई से प्रसारित विविधभारती , दिल्ली ,नेपाल व गोरखपुर आकाशवाणी से प्रसारित होंगे कार्यक्रम।
बताते चलें की रेडियो एफ एम की सुविधा चालू होने से तमाम जानकारियां मिलेंगी तो साथ ही साथ लोगों का भरपूर मनोरंजन भी होगा। जिसका लाभ सिद्धार्थनगर जनपद के साथ ही नेपाल के कपिलवस्तु जिले तक के लोग भआई इसका आनंद उठा सकेंगे।