📅 Published on: April 29, 2023
जाकिर खान
सिद्धार्थनगर । जनपद के वरिष्ठ इलेक्टॉनिक मीडिया चैनल एबीपी/एएनआई” के संवाददाता सिंहेश ठाकुर पिछले कई दिनों से अस्वस्थ और जेरे इलाज हैं । उनके बेहतर ईलाज के लिए जरूरी आर्थिक सहयोग हेतु आज शनिवार को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर से पत्रकार साथियों के प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर अविलंब सहयोग की अपील किया।
ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान प्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मे अमर उजाला ब्यूरो चीफ अभिमन्यु चौधरी , ग्रामीण पत्रकार एशोसियेशन के जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव , इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार सलमान आमिर ,न्यूज नेशन के परवेज अहमद , स्वतंत्र पत्रकार मडेन्द्र मिश्रा रहे ।
सहयोग मे दैनिक समाचार पत्र आज के जिला सववादाता जाकिर खान , kapilvastupost.in के पत्रकार निजाम अंसारी, अभय कुमार फ्रेंड्स टाइम्स , विजय लक्ष्मी एफटी न्यूज , दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव , विकास जोशी , राकेश यादव , प्रदीप निषाद , अविनाश कुमार शुक्ला दूरदर्शन टीबीं , चंद्रभान् यादव नौगढ़ , मोहम्मद इब्राहिम , संतोष कुमार यादव उर्फ़ बबलू , सोनू वरुण आदि उपस्थित रहे।