बांसी – सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में निकाय चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

सुनील कुमार 

बांसी। सपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में वक्ताओं ने आगामी निकाय चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जी-जान से एकजुट हो जाने का आह्वान किया।

बांसी नगर के उपनगर नरकटहा स्थित पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी के आवास पर आयोजित सपा कार्यकर्ताओं सम्मेलन में पहुंचे पुर्व विधायक व वर्तमान सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है।

उन्होंने ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। और कहा कि पूर्व  चेयरमैन मोहम्मद इदरीश पटवारी ने हर जाति धर्म के लोगों के साथ मिलकर काम किया है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

विधानसभा प्रत्याशी मोनू दुवे,विभा शुक्ला, तुफैल अहमद, अमित बक्सी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मोहम्मद इदरीश पटवारी की पत्नी चमन आरा राइनी को आने वाले 11तारीख को साईकिल पर बटन दबाकर चमन आरा जी को जितने काम करें।

इस दौरान राजकुमार यादव, गणेश दत्ता, रमेश वर्मा, सैय्यद कुतुब,शालिक राम,शिवरतन,शाकिर अली, राकेश चतुर्वेदी, मून्ना पांडे, राजेश शुक्ल,बूधिराम जयप्रकाश,प्रवेज भाई,करीम राइनी,अरुन गुप्ता,बरकत राइनी, रामविलास मौर्य, विवेक मौर्य, मूंसर ,प्रमोद अग्रहरि, शालीन त्रिपाठी , कृष्ण कुमार त्रिपाठी,तिलक राम यादव, धन्नजय मिश्र,अनुराग बागी, तुफैल अहमद, कृष्ण मुरारी यादव, जवाहिर यादव आदि मौजूद रहे।