बांसी – चमन आरा का धुंवाधार जनसंपर्क अभियान एक एक घर पर दस्तक दिलखोल कर मिलते हैं मतदाता

mahendr agautam  

बांसी।चुनावी बिगुल बजते ही प्रत्याशी की भाग दौड़ तेज हो गयी है दिन में दो बार्र तीन बार कई टोलियों में आम जनता में जन्सपर्क बेहतर और प्रभावी बनाने की दिशा में शिद्दत से आगे बढ़ रहे हैं ।

नगर पालिका चुनाव में नगर पालिका बाँसी से सपा उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरी चमन आरा राईनी ने जनसम्पर्क कर नगर के सभी बार्डों की महिलाओं बहनों सहित वृद्ध मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं l

चमन आरा की पकड़ जेन्स मतदाताओं के साथ महिला मतदाताओं में बहुत अन्दुरुनी पकड़ है क्षेत्र की सभी महिलाओं से चाहे वह गरीब हों या अमीर हो वृद्ध हो विकलांग हो सभिमें उनकी शानदार छवि मौजूद है वह हमेशा से ही इनकी मदद करती चली आई हैं उनके पहुंचते ही लोग खुश होकर दिलखोल कर उनसे मिलते हैं उनसे बात करते हैं |

बताते चलें कि नगर निकाय चुनाव के मतदान की तारीख जैसे जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे चुनावी माहौल भी रोमांचक होता जा रहा है प्रत्याशी प्रतिनिधि मो۔ इदरीश राईनी ने कहां कि बिना किसी लाव लसकर के जनता से समर्थन मांग रहा हूं बांसी नगर की सम्मानित जनता का आशीर्वाद भी मिल रहा है।

इस बार बाँसी नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए मेरी पत्नी चमन आरा राईनी मैदान में हैं सभी माताओं बहनों एवं बुजुर्गों का अपार सहयोग मिल रहा है मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं समस्त क्षेत्रवासियों के मान सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहूंगा और मौका मिला तो पूरे नगर पालिका का चौमुखी विकास होगा ।

भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका बनेगा विकास की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के नगर पालिका क्षेत्र के समस्त निवासियों को दिलाने का हर संभव प्रयास होगा। एक आदर्श नगर पालिका के रूप में बाँसी नगर निकाय को दर्जा दिलाने का काम किया जाएगा।