📅 Published on: May 1, 2023
महेद्र गौतम
सिद्धार्थनगर। शनिवार शाम को घर से निकला उमर रात भर घर नहीं आया रविवार को थाना पथरा बाजार पर मोहम्मद उमर पुत्र मोहम्मद अजीज निवासी खोरिया रघुवीर थाना पथरा बाजार को अपहरण कर लिये जाने के समबन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअसं-23/2023 धारा 364 भादवि बनाम नजीरू उर्फ नजीर पुत्र भीखुल्लाह पंजीकृत किया गया। थाना कलवारी जनपद बस्ती के ग्राम कलवारी एहतमाली में एक अज्ञात शव की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस व परिवारीजन द्वारा पहुंचकर कर उसकी शिनाख्त मो0 उमर उपरोक्त के रुप में की गयी। उक्त के आधार पर अभियोग में धारा 302 की वृद्धि की गयी।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा थाना पथरा बाजार पुलिस को घटना के शीघ्र अनावरण एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, जिसके क्रम में थाना पथरा बाजार पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्या की घटना सफल अनावरण करते हुये घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्तो नजीरु उर्फ नजीर पुत्र भीखुल्लाह व मो0 अब्दुल्ला पुत्र नबीजान अंसारी निवासी खोरिया रघुवीर सिंह थाना पथरा बाजार को ग्राम खोरिया रघुवीर सिंह से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद किया गया ।
सोमवार को प्रेस वार्ता में एसपी ने बताया कि अभियुक्त अब्दुल्लाह पुत्र नबीजान अंसारी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मो0 उमर मेरी बहन से बार बार बात करता व मिलता था । मेरे द्वारा कई बार मना करने के बाद भी मो0 उमर नही माना तब मै नजीरू उर्फ नजीर से पूरी बात बताकर हम लोगो द्वारा प्लान बनाकर मोहम्मद उमर को शनिवार को बस्ती घुमाने के बहाने अपने गांव से मोटरसाइकिल पर बैठा कर बस्ती होते हुए थाना कलवारी के आगे सुनसान जगह गेंहू के खेंत में ले गये।
जहां पर हम लोगो ने रात्रि में चाकू से गला रेंतकर मो0 उमर की हत्या कर दिए तथा शव को वही फेक कर वहां से वापस अपने घर आ गए ताकि किसी को हम दोनों पर शंका ना हो ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में राजकुमार राजभर, थानाध्यक्ष, उनि. राघवेन्द्र सिंह यादव, शम्स जावेद खान, आरक्षी अनुपम मौर्या व उधम सिंह थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर शामिल रहे।