महथा रेलवे पुल पर पनवेल ट्रेन के धक्के से युवक की मौत

निजाम अंसारी

आज वृहस्पतिवार को सुबह पनवेल ट्रेन के धक्के से एक साइकिल लिए हुवे महथा रेलवे पुल पर घटना घटित हो गई जिसमें व्यक्ति धक्का लगाने के बाद नदी में गिर गया और उसका पता ग्यारह बजे तक नहीं लग पाया इस वजह से प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार व्यक्ति की मौत हो गई।

दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे महथा ग्राम प्रधान आसिम नैय्यर ने घंटों फोन कॉल करके गोटोखोरों की व्यवस्था करी जिसके बाद से लाश को ढूंढने का प्रयास सुरु हो सका ।नदी में पानी ज्यादा होने के कारण बाणगंगा बैराज के फाटकों को बंद करवा दिया है।

सूचना पर शोहरतगढ़ थाने की पुलिस भी दलबल के साथ महथा स्टेशन पर पहुंचकर लाश ढूंढने की कोशिश में लगे हुवे हैं।

ग्राम प्रधान आसिम नैय्यर ने बताया कि लगभग आठ बजे के करीब पनवेल ट्रेन शोहरातगढ की तरफ आ रही थी इतने में एक अज्ञात व्यक्ति परसा की तरफ से आ रहा था जैसे ही वह रेलवे पुल पर पहुंचा ठीक सामने ट्रेन देखकर एक दम हैदास हो गया और कुछ समझ नहीं पाया ट्रेन के धक्का लगने से वह नदी में गहरे पानी में गिर गया और घंटना के कई घंटो बाद भी पता नहीं चल सका है ।

लाश को ढूंढने के लिए दो गोताखोरों की व्यवस्था की गई है साथ में प्रशासन के लोग हैं कोशिश जारी है।