सिद्धार्थनगर – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेसियों ने किया याद नादिर सलाम ने कहा कांग्रेस बलिदानियों का परिवार

Nizam Ansari

इटवा 21 मई रविवार को नगर पंचायत इटवा स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व• राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया तत्पश्चात कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन कर राजीव गांधी जी द्वारा देश के लिए किये योगदान की चर्चा की गई।

गोष्ठी में राजीव जी को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि 21 मई भारतीय इतिहास की काली रात थी जब देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान हुए थे स्तब्ध देश ने आज ही के दिन एक महान नेता औल कांग्रेस पार्टी ने अपना रहनुमा खोया था आज़ भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व राजीव गांधी जी को याद कर रहा है।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन नादिर सलाम ने कहा कि राजीव गांधी जी के प्रधानमंत्रित्व काल में देश का अभुतपूर्व विकास हुआ था राजीव जी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार दिया और देश में दूर संचार क्रांति के जनक थे। और उन्होंने देश में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता अब्दुल सलाम, जिला उपाध्यक्ष अभिनय राय, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ रिज्वी, बैतुल्लाह नेता, सुरेश शुक्ला, बांसी नगर अध्यक्ष पप्पू खान, राजन श्रीवास्तव,पंकज यादव, जमील अहमद, आसिफ फारुक, अकबर अली, सुरेश कुमार, अशोक मौर्या, दद्न यादव, अशोक जायसवाल, अनवर अली, सैफुल्लाह, मुख़्तार अहमद, रवि यादव, कल्पना त्रिपाठी, मुहम्मद इरशाद, सनाउल्लाह, अब्दुल अव्वल, मोहम्मद शरीफ, मुनीर सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।