📅 Published on: May 21, 2023
एस खान
सिद्धार्थनगर। उत्तर. प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के जिला इकाई में रफी मेमोरियल इण्टर कालेल चकचई के प्रधाचार्य अहमद फरीद अब्बासी को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिसपर प्रधानाचार्यो, कालेज के स्टाफ सहित अन्य लोगो ने बधाई दी है। नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अहमद फरीद अब्बासी ने बताया कि बांसी में आयोजित प्रधानाचार्य परिषद के जिला कार्यकारिणी के पुर्न गठन के दौरान संगठन के प्रदेश संरक्षक श्रीनिवास शुक्ल की मौजूदगी में सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी दी गयी हैं।
जिसपर सौ फीसदी खरा उतरने का प्रयास रहेगा। उनके मनोनयन पर शोहरतगढ़ शिवपति इंटर कॉलेज के शिक्षक मकबूल खान , मो राशिद ,पत्रकार निजाम अंसारी , शमशीरुल इस्लाम अजीज अहमद , बढ़नी से सभासद निजाम अहमद खान , डॉक्टर हिफजुर्रहमान खान , डॉक्टर नादिर सलाम , मो आरिफ खान ,प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय, कालेज मोहम्मद इस्लाम, अमरेन्द्र सिंह, राजेश पाण्डेय, रियाज मनिहार, अफरोज मलिक, इरफान सुहेल, राजीव अग्रहरि, हिमान्सू द्विवेदी, सद्दाम हुसैन, संजीव चौधरी, देवी लाल आदि लोगो ने बधाई दी है।