📅 Published on: May 26, 2023
इसरार अहमद
मिश्रोलिया सिद्धार्थनगर -इटवा तहसील क्षेत्र के विकासखण्ड खुनियांव के ग्राम पंचायत मधवापुर कला में जिलाधिकारी के आदेशानुसार प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना अर्न्तगत शिविर का आयोजन हुआ ।
जिसमें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से संबंधित लाभार्थियों की समस्याओं को सुना गया एवं प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना से संबंधित दर्जनों लाभार्थियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण कर दिया गया और कुछ लाभार्थियों से पीएम सम्मान निधि आवेदन में त्रुटि से सम्बंधित आवश्यक कागजात लेकर जल्द ही पीएम सम्मान निधि योजना आवेदन का सुधार करा दिया जाएगा ।
ताकि समय सें पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ सभी लाभार्थियों को मिल सके । ग्राम पंचायत मधवापुर कला पीएम सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत शिविर में कृषि विभाग अधिकारी राहुल कुमार कुमार, लेखपाल सुधीर कुमार , पंचायत सचिव तोलन राम, ग्राम प्रधान श्री इनल , बिड़रा पोस्ट मास्टर ममता चौधरी, सहयोग इसरार अहमद बैक कर्मचारी,की डियूटी लगी थी । ग्राम पंचायत में शिविर सुबह 09 बजे से शाम 06 बजे तक का समय निर्धारित था ।
शिविर में कृषि विभाग के राहुल कुमार, लेखपाल सुधीर कुमार, पंचायत सहायक तोलन राम, ग्राम प्रधान श्री इनल , प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रशीद, पोस्ट मास्टर ममता चौधरी उपस्थित थे