केजी बांध के बाढ़ बचाव सुरक्षात्मक कार्य मे लापरवाही क्षम्य नही , अतिशीघ्र पूरा करे – मुख्य व अधीक्षण अभियंता सिंचाई

मामला ड्रनेज खंड के अधीन सदर तहसीलअं तर्गत केजी बाँध के ग्राम महुआ और देवपुरम्स्जिदिया के बीच भीषण कटान से क्षतिग्रस्त बाँध के मरम्मत का है।

——————-

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । ड्रनेज खंड के अधीन सदर तहसील अंतर्गत केजी बाँध के ग्राम महुआ और देवपुरम्स्जिदिया , ग्राम जोगिया के निकट लखनापार बैदौला तटबन्ध् के बीच व
तहसील शोहरतगढ़ अंतर्गत ग्राम नकाही के पास पिछले वर्षा / बाढ़ से क्षतिग्रस्त बाँध के मरम्मत कार्य का गुरुवार को मुख्य व अधीक्षण अभियंता सिंचाई ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित ठेकेदार और अधीनस्थ अवर अभियंताओं को निर्देश देते हुए कहा की कार्य अतिशीघ्र पुरा करें
उक्त बाते स्थलीय निरीक्षण के दौरान दोनो अफसरों ने कई बार कहा और दोहराया । लापरवाही क्षम्य नही ।

ड्रनेज खंड के अधिशासी अभियंता राज किरण नेहरा ने बताया कि वर्ष 2022 मे बूढी राप्ती मे आई भीषण और तबाही वाली बाढ़ से ग्राम नकाही और ग्राम जोगिया के पास व बीच मे लखना पार बैदौला बाँध भी टूट गया था । तभी से वो क्षतिग्रस्त था ।

जिसका परियोजना ड्रनेज खंड के द्वारा बनाकर विभागीय अफसरों के माध्यम से शासन और प्रशाशन को भेज दिया गया था । उसी के मद्दे नजर उक्त तट बंध पर मरम्मत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है ।

दोनों अफसरों ने संयुक्त रूप से विभाग के अफसरों और संबधित ठेकेदार को हिदायत देते हुए कहा की कार्य के गुडवत्ता मे कोई कमी न हो । मानक के विपरीत कार्य कतई न हो । क्योंकि इसमे लापरवाही का मतलब कई दर्जन गावों का स्तित्व खतरे मे पड़ सकता है ।

मरम्मत कार्य को टहल टहल कर स्थलीय निरीक्षण किया और अंत मे कार्य की सराहना भी की ।

उन्होंने आगे कहा कि जल शक्ति मंत्री स्वतन्त्र् देव सिंह और यश्वसी मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी का ड्रीम प्रोजेक्त्त मे से उक्त कार्य भी एक है । मरम्मत हो जाने से क्षेत्र की जनता को परोक्ष रूप से लाभ मिलेगा ।

इस अवसर पर ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता राज किरण नेहरा , सहायक अभियंता चंद्र शेखर शर्मा , आवर अभियंता राजीव लोचन शर्मा , मुनीब कुमार , आदि मौजूद रहे ।