सिद्धार्थनगर – रजत यादव आईएएस में चयन जिले भर से लोग दे रहे बधाई

zakir khan 

सिद्धार्थनगर। सदर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कुशभौना के टोला बरगदवा निवासी पूर्वोत्तर रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात सूर्यमन प्रसाद यादव के बड़े पुत्र रजत यादव ने तीसरे प्रयास में देश की प्रतिष्ठित आईएएस की परीक्षा में चयनित हुए हैं।

शुक्रवार को नौगढ़ स्थित अपने आवास पर पहुँचने पर चाचा चन्द्रमणि यादव व परिवार समेत सभी मित्रो ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान रजत यादव ने अपनी इस सफलता का श्रेय माता पिता तथा परिवार व गुरुजनों को दिया है।

रजत यादव की इंटर तक की शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल में हुई। उन्होंने इसी विद्यालय से 2013 में हाईस्कूल, 2015 में इंटर की पढ़ाई पूरी की। दोनों परीक्षाओं में उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया।

इसके पश्चात आइआइटी कालेज दिल्ली में सिविल से बीटेक किया। रजत का कैंपस सलेक्शन एक मल्टीनेशनल कंपनी में कन्सलटेंट के पद पर हो गया। वहां पर उन्होंने करीब नौ माह तक कार्य किया। फिर वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। पहली बार उन्होंने 2020 दूसरी बार 2021 में परीक्षा दी लेकिन वह असफल हो गए।

उन्होंने धैर्य का परिचय देते हुए 2022 की परीक्षा दी और सफल रहे। रजत के छोटे भाई रितिक भी आइआइटी दिल्ली में बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र हैं। इनकी माता कलावती यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य व चाचा चन्द्रमणि यादव वर्तमान समय में ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष हैं। चन्द्रमणि यादव ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।