डा.विमल कुमार द्विवेदी काशी रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार चिकित्सा सेवा से हुए सम्मानित

शहर से लेकर गावं तक लोगों मे खुशी और चर्चा का विषय

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । इंडियन एसोसिऍशन आफ़ जर्नलिस्ट (आई .ए .जे) के बैनर तले 29 मई 2023 दिन सोमवार को संपूर्णानंद सस्कृति विश्वविद्यालय वाराणसी स्थित पाणिनी सभागर मे “काशीरत्न राष्ट्रीय अलंकरण ” कार्यक्रम का आयोजन हुआ था ।

जिसमे सिद्धार्थनगर के लाल चिकत्सा क्षेत्र
के सुप्रसिद्ध हड्डी ,जोड़ , रोग के सर्जन एवं माधव प्रसाद मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर के प्रोफेसर डा. विमल कुमार द्विवेदी को काशी रत्न राष्ट्रीय पुरस्कार, चिकित्सा सेवा से सम्मानित किये गये ।

द्विवेदी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह भी एक गौरव की बात है । जहां मुझ जैसे सुदूर जनपद के निवासी को यह मौका मिला है । इसमे सबसे ज्यादा योगदान जनपद सिद्धार्थनगर के आवाम की है ।जिनके बीच मे रहकर उनकी स्वास्थ्य सबंधी सेवाओ के जरिए यह मुकाम हासिल हुआ है ।

कार्यक्रम के आयोजक डा. कैलाश सिंह विकास सिंह ने बताया की आयोजित कार्यक्रम “काशीरत्न राष्ट्रीय अलंकरण चिकित्सा सेवा ” मे जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के हड्डी जोड़ रोग विशेषज्ञ के प्रोफेसर एवं वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर विमल कुमार द्विवेदी का चयन उनके सेवा भाव कर्मों और उनकी सलाहियत के आधार पर चयन किया गया । तत्पश्चात उन्हे समानित किया गया ।

काशीरत्न राष्ट्रीय अलंकरण 2023 मे डा.विमल कुमार द्विवेदी के चयन से समुचे जनपद मे हर्ष व खुशी का माहौल है । एक नहीं कई व्यक्तियो ने कहा कि डा. विमल कुमार द्विवेदी के जरिये जिला सिद्धार्थनगर का नाम देश और प्रदेश मे रोशन होगा । जिसमे सभी का मान बढ़ेगा ।

लोगों मे चर्चाओं का विषय बना हुआ है । ग्रामीण और नगर अंचल दोनो मे डाक्टर द्विवेदी ने अपने हड्डी जोड़ रोग के इलाज के जरिया आम और ख़ास सभी वर्गों मे इज्जत , शोहरत और नाम सेवा भाव से कमाया है ।इसी का प्रतिफल है कि सोमवार को आई.ए.जे .के बैनर तले काशीरत्न राष्ट्रीय अलंकरण चिकित्सा सेवा से सम्मानित हुआ ।