📅 Published on: June 1, 2023
आर पी एफ जवानों की दबंगई रेलवे स्टेशन पर मारा सो अलग महिला के निवास स्थान पर साथियों संग पहुंच कर की मारपीट
media man
बढ़नी सिद्धार्थ नगर । नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर दो मुड़िला खास की रहने वाली एक महिला ने बढ़नी पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया है कि वह अपने नाबालिग पुत्र के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रही थी |
महिला का आरोप है इस दौरान जब वह बढ़नी रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने गई तो वहां मौजूद आरपीएफ जवान नितिन कुमार उससे बदतमीजी करने लगा , पीड़ित महिला के नाबालिग पुत्र के विरोध करने पर आरपीएफ का जवान उसे मारने लगा। कहा जाता है कि उसके बाद लोगों के बीच बचाव के बाद महिला शादी में न जाकर अपने घर वापस आ गई।
आरोप है कि कुछ समय बाद नशे में धुत होकर आरपीएफ का उक्त जवान अपने दूसरे साथी के साथ पीड़ित महिला के घर पर आकर उसे गालियां देने लगा और मारपीट करने लगा । कहा जाता है कि जब मौजूद लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों मोबाइल छीनने लगे।
वीडियो बनता देख दोनों बाद में देख लेने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। दोनों के द्वारा मोबाइल छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चर्चा है कि उक्त आरपीएफ का जवान प्रायः नशे में धुत रहकर अपने नित नए कारनामों से सुर्खियों में रहता है ।
इस सम्बंध में बलरामपुर रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है , जांच कर कार्यवाही की जायेगी।