📅 Published on: June 2, 2023
👍 *देश व समाज हित मे जीवन के अंतिम समय तक कार्य करते रहे स्वर्गीय राम रेखा यादव:श्यामधनी राही*
*👍अपने पिता जी के पद चिन्हों पर चलकर जीवन भर गरीबी, पीड़ितों को मदद करता रहूंगा:ओम प्रकाश यादव*
Jaiprakash gupta
सिद्धार्थनगर। लोकतंत्र रक्षक सेनानी/पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव की दसवीं पुण्य तिथि पर उन्हें शिद्दत से याद किया गया।
पुण्य तिथि के अवसर पर उनके पुत्र ओम प्रकाश यादव एव वेद प्रकाश यादव द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा मे मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही, जिला संयोजक कन्हैया पासवान, अरविन्द उपाध्याय, एडवोकेट राजेश यादव सहित उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव अपने जीवन के अंतिम समय तक देश व समाज के हित मे कार्य करते रहे। उनके योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता।
श्रदांजलि सभा को संबोधित करते हुऐ मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि स्वर्गीय राम रेखा यादव एक ऐसे महापुरूष थे, जो ठान लेते थे उसे पूरा करके ही दम लेते थे।उन्होंने अपने सिद्धांतो से कभी समझौता नही किया। वे अन्याय व अत्याचार का पुरजोर विरोध करते थे।उनके पास से कोई भी गरीब, पीड़ित शोषित निराश होकर नही लौटता था, वे पीड़ितों को न्याय दिलाने, गरीबो के चेहरे पर मुस्कान लाने तथा देश व समाज के उत्थान के लिए अपने जीवन के अंतिम क्षण तक कार्य करते रहे।
जिला संयोजक कन्हैया पासवान ने कहा कि पूर्व विधायक स्व. राम रेखा यादव आज हमारे बीच मे भले ही नही है, लेकिन उनके विचार आज भी हमारे बीच मे जिंदा है, उन्होंने कहा कि मैं स्वर्गीय राम रेखा यादव जैसे महापुरुष के साथ संगठन का कार्य करके अपने आपको सौभाग्यशाली समझता हूं।कार्यक्रम के आयोजक पूर्व विधायक स्वर्गीय राम रेखा यादव के बड़े पुत्र ओम प्रकाश यादव ने कहा कि अपने पिता जी के पद चिन्हों पर चलकर गरीबो, शोषितों पीड़ितों की मदद जीवन भर करता रहूंगा, इसके लिए चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े वह पीछे नहीं हटने वाले है। श्रद्धांजलि सभा मे आये हुए स्वर्गीय राम रेखा यादव के संघर्षो के साथी व शुभ चिंतकों को मुख्य अतिथि विधायक श्याम धनी राही व ओम प्रकाश यादव द्वारा अंग वस्त्र व धार्मिक ग्रंथ भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजेश यादव, विशेश्वर प्रसाद अग्रहरि, अरविंद उपाध्याय, दयाराम यादव, प्रहलाद यादव, विश्वनाथ चौधरी, नन्द किशोर गुप्ता, खण्ड कार्यवाह सत्य प्रकाश मद्देशिया, दीनानाथ यादव, विनोद जायसवाल, सोमई यादव, सत्यनारायण जायसवाल, पन्नालाल यादव, वेद प्रकाश यादव, सुमित यादव, सन्दीप मोदनवाल, शिवकुमार मोदनवाल, चन्द्र प्रकाश धर द्विवेदी, रामरेखा यादव, राधेश्याम यादव, जवाहर यादव, विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री जय प्रकाश गुप्ता, राम प्रसाद चौरसिया, श्रवण मोदनवाल, कमलेश जायसवाल, अर्जुन मद्धेशिया, विश्व हिन्दू महासंघ के ब्लाक महामंत्री अनिल कुमार उमर वैश्य, घनश्याम यादव, राम गोपाल गुप्ता, अनिल यादव, आकाश गुप्ता, अजय दुबे, सन्दीप मद्धेशिया अनिल यादव, हिमांशु यादव, राम सिंह सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।