📅 Published on: June 2, 2023
गुरु जी की कलम से
सिद्धार्थ नगर। यदि प्रदेश और देश की जनता पांच किलो राशन और एक किलो नमक का ध्यान देती है, तो कर्मचारी शिक्षकों के लिए पुरानी पेंशन तो जीवन और मरण का प्रश्न है। पांच राज्यों की तरह आगामी लोक सभा चुनाव में सभी कर्मचारी शिक्षक एवं उसके परिवार रिश्तेदार, पुरानी पेंशन को ध्यान में रखकर मतदान करेंगे।
उपरोक्त आशय का विचार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री डॉ0 नरेश कुमार ने लोहिया कला भवन में शिक्षक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रांतीय सभी संघठन को मिलाकर पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच बनाया गया है, जो दो चरण में पूरे प्रदेश का भ्रमण कर शिक्षक कर्मचारियों को एकजुट करने का काम करेगी, उसके बाद प्रदेश और देश में विशाल धरना एवं प्रदर्शन किया जायेगा। और यह संघर्ष पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री नरेश कुमार कौशिक ने कहा कि सभी नए पुराने शिक्षक कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा, अन्यथा सभी सेवाशर्तें और वेतनमान सुरक्षित नहीं रह जायेंगी। आज जो भी सम्मानजनक वेतनमान मिल रहा है, वह आपकी योग्यता नही वह संघर्षों का ही परिणाम है। अन्यथा बंगाल की तरह यहां के भी शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन होता।
उत्तर प्रदेश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी ने कहा कि पुरानी पेंशन संघर्षों के द्वारा ही संभव है, वरना ये कुंभकर्णी सरकार कुछ भी देने को नही है तैयार।
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के रथ को धानी और उसका बाजार के मध्य जिले की सीमा पर सैकड़ों दो पहिया व चार पहिया वाहन के काफिले के साथ सभी शिक्षक कर्मचारियों ने रथ पर सवार प्रांतीय नेताओं को फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
उसके बाद पेंशन बहाली रथ उसका बाजार, पकड़ी, अशोक मार्ग, होते हुए विकास भवन के निकट स्थित लोहिया कला भवन में पहुंचा जहां प्रांतीय नेताओं को फूलमाला पहनाकर तथा बैज लगाकर स्वागत किया गया गया तथा उन्हें अंगवस्त्र और बुद्ध प्रतिमा भेंट की गई। और सभी नेताओं ने सभा को सम्बोधित कर प्रदेश और देश में होने वाले आगामी संघर्षों में जिले से अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने का आह्वान किया ।
तत्पश्चात पुनः पेंशन बहाली का रथ जोगिया बांसी खेसरहा होते हुए संतकबीर नगर के सीमा में प्रवेश किया।
लोहिया कला भवन में कार्यक्रम को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र, महामंत्री कलीमुल्लाह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव,ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री शैलेन्द्र कुमार गुप्त ने किया। जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। तथा प्रदेश और देश व्यापी हर धरना प्रदर्शन और आंदोलन में सिद्धार्थ नगर के शिक्षक कर्मचारियों के भारी तादात के साथ पहुंचने का वादा किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बालजीत, अजय कुमार गुप्ता, सुधीर श्रीवास्तव, अभिनव ओझा, मदन चंद्र, राम विलास, सतीश चंद्र त्रिपाठी, शबाना बेगम, विजेन्द्र मिश्रा, बुद्धि राम, अब्दुल अजीज, इफ्तेखार अहमद, मिर्जा महबूब, अभय पाण्डेय, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, अजय कुमार, प्रेम सागर चौधरी, ओंकार नाथ, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, कमलेश यादव, आशुतोष यादव, महेश्वर पाण्डेय, विनोद त्रिपाठी, परमात्मा यादव अजय सिंह, गोविंद पाण्डेय, बाल गोविंद मौर्य, ओम प्रकाश पाठक, गंगा राम, नंद किशोर, दिलीप कुमार आशीष सिंह आदि मुख्य रूप से उपथित रहे।