सिद्धार्थनगर – 15 जून को लगेगा रोजगार मेला दो कंपनियां देंगी प्लेसमेंट

इसरार अहमद

सिद्धार्थनगर – जिला सेवायोजन कार्यालय सिद्धार्थनगर कार्यालय परिसर में दिनांक 15 जून 2023 को पूर्वान्ह 10.00 बजे एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है।

रोजगार मेले दो कम्पनियां अपने रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रहीं है। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण होनी चाहिए।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन विभाग के बेव पोर्टल sewayojan.up.nic.in के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व उनके यहां उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष आनलाईन आवेदन कर सकते है।

रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटों, एवं बायोडाटा के साथ जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर सिद्धार्थनगर में उपस्थित होकर मेले में सम्मिलित हो
सकते है।

रोजगार मेला में सम्मिलित होने हेतु कोई मार्ग व्यय देय नही होगा विस्तृत जानकारी हेतु इच्छुक अभ्यर्थी इस कार्यालय के मोबाईल नं0 8318338392, 8957825407, 8931064599 से सम्पर्क
कर सकते है।

उक्त आशय की जानकारी जिला सेवा योजन अधिकारी, सिद्धार्थनगर द्वारा दिया गया है।