शोहरतगढ़ के परिगवाँ गाँव में पूरे विधि विधान शुरू हुआ सोमयज्ञ 16 दिनों तक चलेगा
📅 Published on: January 22, 2022
निज़ाम अंसारी
शोहरतगढ़ / सिद्धार्थ नगर
शोहरतगढ़ से सटे परिगवां गांव में सोम यज्ञ कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है शनिवार को परिगवा के सोम सरोवर के पास 16 दिवसीय सोमयज्ञ का शुभारंभ हुआ। यज्ञ स्थल से महिलाएं व भक्तगण चलकर बानगंगा नदी बैराज पर इकट्ठा हुए।

वहाँ से गाजे-बाजे,हाथी, घोड़ा, राधा कृष्ण आदि की झांकी के साथ 551 महिलाओं, किशोरियों व भक्तगणों का विशाल काफ़िला कलश यात्रा शामिल होकर शोहरतगढ़ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए परिगवा गांव के यज्ञ स्थल पर पहुंचा। कलशयात्रा में महिलाएं, किशोरियों व युवाओं के भक्तिगीत एवं जयजयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ यज्ञ स्थल सोम सरोवर से होते हुए नकथर, कोरीडीहा, मड़वा, महथा होते हुए बानगंगा बैराज पर पहुंची। यज्ञाचार्य पण्डित संजय कुमार पांडेय ने सभी कलश का विधिविधान से पूजन कराया। कलश में जल भर कर पुनः बानगंगा चौराहे से तहसील मुख्यालय, शोहरतगढ़ कस्बा, श्रीरामजानकी मंदिर, गड़ाकुल छतहरी, नकथर होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। मंत्रोच्चार के साथ सभी कलश स्थापित कराए गए।
आयोजक वैदिक समाज धर्म सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पांडेय ने कहा कि सोमयज्ञ से प्रकृति का संतुलन बना रहता है। यज्ञ के हवन से वातावरण शुद्ध होता है। नित्य दिन में दो बजे से शाम पांच बजे तक कथा का आयोजन होगा। शाम सात बजे से रात 11 बजे तक श्रीकृष्ण रासलीला का आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान आदित्य सिंह, अम्बिका दत्त मिश्र, शेखर त्रिपाठी, राम प्रकाश दास, सूर्यकांता चार्य, धीरज शुक्ल, इंद्रेश दत्त शुक्ल, एडवोकेट प्रसून शुक्ल, राम कृष्ण पांडेय, धर्मेंद्र दत्त शुक्ल, शिवशक्ति शर्मा, सूर्य प्रकाश पांडेय, पिंकी त्रिपाठी, सरिता अग्रवाल, सरोज, जनक नंदिनी, माया देवी , माधुरी, अपर्णा , सुष्मिता ,आरती, सुनील श्रीवास्तव,शान्ति नरायण त्रिपाठी पप्पू बाबा आदि शामिल रहे।


