2024 में दोबारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए निषाद समाज एकजुट – संजय निषाद

इसरार अहमद 

सिद्धार्थनगर –  केंद्र सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मा० मंत्री, मत्स्य विभाग, उ0प्र0 सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जी द्वारा अंबेडकर सभागार मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेसवार्ता की गयी।

प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री मत्स्य विभाग, उ0प्र0 सरकार डॉ संजय कुमार निषाद ने उपस्थित समस्त मीडिया प्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की जनता श्री नेरन्द्र मोदी जी के साथ है।

आज हमारे मछुआरा समाज को प्रधानमंत्री जी द्वारा सम्मान दिया जा रहा है। 2024 में भाजपा 330 से ज्यादा लोकसभा की सीटे जीतेगी तथा उ0प्र0 की सभी 80 सीटे पर भी जीत प्राप्त करेगी और मोदी जी को प्रधानमंत्री बनायेगे। हमारा मछुआरा समाज पूरी तरह से मोदी जी के साथ है। आज हम लोगो को बजट में हिस्सेदारी मिल रही है।

संजय निषाद ने मझवार और तुरैहा आरक्षण को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण संबंधी जानकारी मांगी थी, जिस पर जवाब देते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश में 1961 तक मझवार और तुरैहा का आरक्षण दिया जाता रहा है|

और इसका नोडल मंत्रालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय है| निषाद ने कहा की लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी और उ0प्र0की सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद अमित निषाद, जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी हरिराम निषाद, दिवाकर निषाद, चन्द्रेश निषाद, व्यास मुनि निषाद, सुनील निषाद, महेन्द्र साहनी, राजकुमार कश्यप, संजय साहनी आदि उपस्थित थे।