📅 Published on: July 27, 2023
महेंद्र कुमार गौतम
सिद्धार्थनगर : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडलीय सम्मेलन की तैयारी के लिए बुधवार को गोरखपुर व बस्ती मंडल के पदाधिकारियों ने बैठक कर रणनीति तैयार किया।
नगर के एक होटल में आयोजित बैठक में बस्ती व गोरखपुर मंडल के समस्त जनपद के जिलाध्यक्ष ,मंत्री व कोषाध्यक्ष को संबोधित करते हुए संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में दोनों मंडलों के शिक्षकों का संयुक्त सम्मेलन आयोजित है़ इस सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए सभी को जुटना होगा। प्रांतीय नेतृत्व ने एक तरफ 18 सूत्रीय मांगों को लेकर चरणबद्घ आंदोलन की घोषणा कर चुका है़ वहीं दूसरी तरफ सभी मंडलों में शिक्षकों का सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है़। प्रांतीय मंत्री व गोरखपुर जनपद के जिलाध्यक्ष राजेश दूबे ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करता रहता है़। गोरखपुर में प्रस्तावित सम्मेलन ऐतिहासिक व शिक्षकों के लिए लाभकारी होगा। इसके सफल आयोजन के लिए हम सभी को अभी से पूर्ण मनोयोग से जुटना होगा।
मांडलिक मंत्री
श्रीधर मिश्र के संचालन में आयोजित बैठक में शैलेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह, अम्बिका यादव, केशवमणि त्रिपाठी, चंद्रिका सिंह, बालकृष्ण ओझा, ओमप्रकाश यादव, सतेंद्र मिश्रा, अभय श्रीवास्तव ,रूपेश सिंह ,इंद्रसेन सिंह ,सुधाकर मिश्र ,लालजी यादव ,अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।