📅 Published on: July 28, 2023
abhishek shukla
औराताल ।माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सिद्धार्थनगर में अध्यापकों ने धरना प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में आज जनपद सिद्धार्थनगर में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर जिला अध्यक्ष गुलाब चंद्र मौर्य के नेतृत्व में, पुरानी पेंशन बहाली, स्थानांतरण प्रक्रिया का सरलीकरण ,तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, कैशलेस चिकित्सा सहित सात सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन का आयोजन 11बजे से किया गया।
धरना के पश्चात गुलाब चंद्र ने 7 सूत्रीय मांगों को जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रदेश सरकार को सौंपा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गुलाबचंद मौर्य जिला मंत्री रामविलास चौधरी, जिला संगठन मंत्री विजय कुमार पाठक, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र त्रिपाठी , उपाध्यक्ष उमेश मौर्य ,लव कुमार सिंह ,संजय यादव, समर बहादुर पाल, रिजवान, अमरेंद्र सिंह ,अनंत बहादुर सिंह, मलिक मुद शीर ,महेंद्र कुमार अरविंद सिंह पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे