📅 Published on: August 3, 2023
प्रेम चंद गौड़
आज गुरुवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परसा बढ़नी मे दिवायांग बच्चो के अभिवाहको की पूर्व निर्धारित काउंसलिंग का आयोजन किया गया,जिसमे BEO रामू प्रसाद ने आये हुए सभी अभिभावकों का स्वागत किया और सभी दिवायांग बच्चो की शिक्षा, समर्थ एप से सुपरविजन, स्क्रीनिंग को बताया एवम शासन द्वारा किए जा रहे दिव्यांग बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के स्टाइपेंड, किट , एवम मेडिकल टीम द्वारा प्रमाण पत्र और स्पेशल एजुकेटर के द्वारा घर पर शिक्षा की व्यवस्था के बारे में बताया।

उक्त काउंसलिंग के कार्यक्रम में ब्लॉक में कार्यरत स्पेशल एजुकेटर इंद्रजीत, बाबूलाल गौर और वीरेंद्र उपाध्याय और विभाग में कार्यरत शिक्षिका श्रीमति निर्मला गुप्ता, शिक्षक जलाल अख्तर , MIS रवि श्रीवास्तव, हरिकृष्ण, रामसहाय दुबे और सारे अभिवाहक रहे।