📅 Published on: August 4, 2023
nizam ansari
सिद्धार्थनगर जिले में फर्जी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य महकमा द्वारा लगातार अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की जा रही है जिससे मानक विहीन अस्पतालों में हड़कंप मचा हुआ है |
लगातार प्राइवेट अस्पतालों के शिकायत पर स्वास्थ महकमा नीद से जाग उठा है और लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध अस्पतालों के संचालन पर रोकथाम के लिए सदर तहसील के उसका बाजार के सिंह अल्ट्रासाउंड पर छापेमारी की गई जिसमे से अल्ट्रासाउंड मशीन का रजिस्ट्रेशन नही पाया गया मशीन को सील कर कब्जे में ले लिया गया वही पांच डॉक्टरों के खिलाफ नोटिस जारी भी किया जाएगा ।
डिप्टी सीएमओ डॉक्टर एम एम त्रिपाठी ने बताया कि छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड मशीन चली हुई पाई गई लेकिन चिकित्सक नही पाए गए प्रबंधक ने बताया कि कुछ देर पहले अल्ट्रासाउंड करके गए है लेकिन प्रबंधक द्वारा झूठा बताया गया ।
बैनर पर जिन डॉक्टरों का नाम दिया गया है वे पंजीकृत नहीं है जब डॉक्टर को बुलाया गया तो बताया कि डॉक्टर कभी कभी आते है जिसके अनुसार पांच डॉक्टरों को नोटिस जारी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।