स्मार्टफोन छात्र-छात्राओं के सशक्तिकरण मे वरदान शाबित होगा – सांसद पाल

मुख्यालय के बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 200 छात्र छात्राओ मे वितरण हुआ स्मार्ट फोन

जाकिर खान

सिद्धार्थनगर । प्रदेश की योगी और देश की मोदी सरकार ने डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करते हुए कल के भविष्य छात्र छात्राओ को स्मार्टफोन व टेबलेट देने का निर्णय पूरे प्रदेश और देश मे सराहा जा रहा है । निश्चित रूप से यह स्मार्टफोन छात्र छात्राओं व युवाओं के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएगा । यह स्मार्टफोन जहां एक और उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्ध होगा । तो वही रोजगार की सूचनाओं के लिए भी वरदान शाबित हो रहा है।

उक्त बातें शनिवार को मुख्यालय स्थित बुद्ध विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर मे आयोजित स्मार्टफोन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व लोक प्रिय जन प्रिय डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने छात्र छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा । आज
महाविद्यालय के 200 छात्र छात्राओ को स्मार्टफोन प्रदान किया गया। स्मार्ट फोन पाकर सभी के चेहरे खिल उठे ।

इसी क्रम मे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धुव कुमार त्रिपाठी शिक्षक विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि
छात्र स्मार्टफोन का सदुपयोग करें । दुरपयोग न करें । आज के तकनीकी युग में स्मार्टफोन छात्रों के उन्नयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचाय अभय कुमार श्रीवास्तव ने की तथा संचालन भारत भूषण द्विवेदी ने किया।
वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर आजाद महाविद्यालय के प्रबंध मुमताज़ अहमद सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल, रमेश गुप्ता, कुलदीप द्विवेदी,तेजू विश्वकर्मा अर्चिष्मान मिश्र,सबलू सहानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।