📅 Published on: August 8, 2023
TEAM KAPILVASTUPOST
बहुजन समाज पार्टी के सेक्टर व बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक बाँसी विधानसभा के कलना खोर, पेडारी वा एैचनी सेक्टर मे किया गया।
बैठक के मुख्य अतिथि रहे विधानसभा उपाध्यक्ष मोहम्मद कैफ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक चुस्त दुरूस्त करने की जरूरत है कमेटी मे जब नई जनरेशन काम करेगी तब पार्टी और ज्यादा मजबूत होगी जब बूथ कमेटी मजबूत होगी तभी पार्टी लोकसभा जीतेगी
बैठक को संबोधित करते जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा बसपा के सरकार मे किये गये जनकल्याण कारी कामो को गांव गांव तक पहुंचाने की जरूरत है सर्व समाज को बताना होगा की सभी जाति धर्मों के मानने वाले लोगों को सम्मान व सुरक्षा बसपा की सरकार मे था जाति धर्म की राजनीति करने वाले लोगों से सावधान रहें।
बैठक का संचालन विधानसभा सेक्टर अध्यक्ष शीत बसंत व अध्यक्षता सेक्टर अध्यक्ष दिनेश बौध्द ने किया
बैठक मे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महताब अहमद श्यामलाल छेदी प्रसाद सीताराम गौतम जुम्मन अली वीरू पासवान जाहिद हुसैन विनोद कुमार राव अरसद अली रामदेव गौतम रामदीन मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।