ग्राम पंचायत भावपुर उर्फ़ गुलरी में चौपाल कार्यक्रम मे अधिकारीयों ने सुनी जनता की फरियाद

nizam ansari

सिद्धार्थनगर । गांवों के विकास को गति मे अहम कड़ी है ग्राम चौपाल व ग्राम प्रधान। । प्रधान जितना चाहे उस गावं का उतना ही विकास होगा । चौपाल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण करा सकते हैं । इसलिए इसमें बढ़-चढ़कर भाग लें। गांवों के विकास को गति देने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को दो गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

उक्त बातें शुक्रवार को विकास खंड बढ़नी अंतर्गत ग्राम पंचायत भावपुर उर्फ़ गुलरी के ग्राम सचिवालय मे आयोजित जनचौपल के दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शाहिद सिराज ने चौपाल में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा ।

चौपाल मे मौजूद ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना । उनके त्वरित निस्तारण आदि के बारे में जानकारी दी । अधिकारियों ने मौजूद लोगों को सरकार की तरफ से संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

उन्होंने कहा कि जन विकास कल्याणकारी योजानाओ से सम्बन्धित् किसी भी तरह कि समस्या के निजात के लिए खंड विकास बढ़नी के सभी कर्मचारी मुस्तैद हैं । आगे उन्होंने कहा समस्या का समाधा न होने पर सीधा सपर्क कर सकते है । समाधान अवश्य होगा ।

उन्होंने बताया कि चौपाल मे सबसे ज्यादा मामले राशन कार्ड , खाध्यान और अन्त्योदय कार्ड और पात्र गृहस्थी पर राशन, वृद्धा पेसन विकलांग पेंसन विधवा पेंसन आदि से सम्बंधित समस्या सामने आई । कुछ समस्याओं का मौके पर सामाधा किया गया अन्य समस्याओं के  समाधान के लिए ग्राम वासियों को भरपुर आश्वाशन मिला ।

चौपाल कार्यक्रम के दौरान प्रधान श्रीमती सुनरपाती, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शाहिद शिराज, पशुधन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार त्रिवेदी, ग्राम पंचायत अधिकारी अवधेश यादव,  लेखपाल, अब्दुल कय्यूम, कोटेदार, अब्दुल कयूम महेश कुमार यादव, आदि लोग उपस्थित रहे|