📅 Published on: August 31, 2023

nizam ansari
सिद्धार्थनगर भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन सिद्धार्थनगर जिला कारागार में धूमधाम से बनाया गया। जिला कारागार में दूर दराज से आई बहनों ने कारागार में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाकर खुश रहने की भगवान से कामना की।
इस मौके पर जेल प्रशासन ने जेल में राखी, मिठाई ,अक्षत,के साथ पूजा की हर सामग्री की व्यवस्था कर रखी थी।
रक्षाबंधन की तैयारी को लेकर जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन ऐसा त्यौहार है जिसमें हर बहन अपने भाई के कलाई पर राखी बांधना चाहती है इसके लिए वो मीलो का सफर करके अपने भाई के घर पहुंचती है ऐसे में शासन के निर्देशानुसार जेल में भी बंद भाइयों की कलाई सूनी ना रहे इसके उचित प्रबंध किए गए थे |
उन्होंने कहा कि जो भी बहने जेल में राखी बांधने के लिए आई उन्हें पूरे सम्मान के साथ हर वह चीज है उपलब्ध कराई गई जो राखी में जरूरी होती है जेल अधीक्षक ने कहा कि ऐसे बहुत से कैदी है जिनकी बहनें नहीं है और ऐसी बहुत सी महिला कैदी है जिनके भाई नहीं है उन्होंने कहा कि महिला बंदियों द्वारा पुलिस बन्दियों की कलाई पर राखी बधाई जाएगी ताकि उनके अंदर इस रिश्ते की पवित्रता बनी रहे।
वही इस मौके पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने आई बहने जेल के अंदर की व्यवस्था देखकर काफी खुश थी और उन्होंने अपने भाइयों के साथ पूजा कर उनकी कलाइयों पर रखी बांधी और उनके स्वास्थ्य रहने खुश रहने और उन्हें जल्द से जल्द उनके बीच आने की प्रार्थना की।