इन्डो नेपाल बॉर्डर – बी ओ पी सीमा चौकी खुनुवा एस एस बी जवानों ने 143 ग्राम हेरोइन पकड़ा

भारत से नेपाल जाने वाले तस्करी के सामान बड़ी मात्रा में पकड़े जाते है  वहीँ नेपाल से भारत आने वाले तस्करी के सामान अपेक्षाकृत कम क्यों पकडे जाते हैं ? पूछता है भारत

संजय पाण्डेय

रविवार दिनांक 30.01.2022 को थाना शोहरतगढ़ अंतर्गत महेन्द्र चौहान चौकी प्रभारी सीमा चौकी खुनुवा मय एसएसबी टीम द्वारा एक व्यक्ति को ग्राम खुनुवा एसएसबी बैरियर के पास से मादक पदार्थ हिरोईन के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर शोहरतगढ़ थाणे पर मु0अ0सं0 21/2022 धारा 8/22/23 NDPS Act पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी

गिरफ्तार अभियुक्त हीरा सिंह क्षेत्री पुत्र शोभा सिंह क्षेत्री ग्राम जगदीश पुर बीरता नगर पालिका वार्ड नं0 10 चौकी जहदी थाना पिपरा थाना कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल का रहने वाला है |

बरामदगी का विवरण –

143 ग्राम हिरोईन, जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 1,50,00,000रु. है व 20,520 रूपये भारतीय व 22,030 रूपये नेपाली, दो अदद मोबाइल व एक अदद कार मारूती 800 सीसी सुजुकी UP32BF 1799 बरामद हुवा |

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 महेन्द्र चौहान, चौकी प्रभारी खुनुवा, थाना शोहरतगढ़ ,हे0का0 सन्तोष कुमार पाण्डेय, राजेश्वर प्रसाद,  शमीम अन्सारी,  सोनू यादव

एस एस बी टीम – ए.एस.आई/जी.डी. श्यामलाल, एस.एस.बी 43वीं बटालियन जी कम्पनी ए खुनुवा शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर , ए.एस.आई./जीडी प्रमोद कुमार,  HC/GD आरीफ हुसैन भट्ट,  HC/GD अशोक कुमार, का0जीडी अरविन्द पुसम, का0जीडी कमलेश कुमार,  का0जीडी0 सनील सिंह, का0जीडी सुकर लाल भगत, हे0का0 जीडी रामकुमार सिंह मौके पर मौजूद रहे |