📅 Published on: September 6, 2023
महेन्द्र कुमार गौतम बांसी
बांसी कस्बे में स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के परिसर में लगे दो ऑटोमैटिक पास बुक प्रिंटिंग मशीन में से एक पिछले महीने से खराब है जिसके चलते सारा बोझ एक ही मशीन पर आ गया है।
जिसपर पासबुक प्रिंट करने की लाइन देखकर आम जनता परेशान है।आपको बताते चलें बांसी कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगो का खाता एसबीआई की मुख्य शाखा में संचालित है और बैंकिंग कार्यदिवसो में सार्वजनिक बैंक होने के कारण ग्राहकों की बढ़ती संख्या और भीड़ के सुविधा हेतु बैंक परिसर में ही स्वचलित पासबुक प्रिंट मशीनों को लगाया गया था लेकिन पिछले काफ़ी दिनो से एक मशीन खराब होने से सारा बोझ एक ही मशीन पर आ गया है जिसपर लंबी लाइन के चलते ग्राहकों को घंटो जूझना पड़ता है और तब जाकर नंबर आता है लेकिन उसके बावजूद बारकोड नॉट रीड या अन्य तकनीकी खराबी के चलते पासबुक लेकर इस काउंटर से उस काउंटर पर दौड़ना पड़ता है फिर भी पास बुक प्रिंटिंग न हो पाने की दशा में ग्राहक झल्लाते हुए बाहर आते हैं लेकिन सबसे तकलीफ बुजुर्गों और महिलाओं का है जिन्हे बार बार चक्कर काटना पड़ता है।
इस सम्बंध में हमने शाखा प्रबंधक से बात करना चाहा तो उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या का निदान कर दिया जाएगा लेकिन महीना भर बीतने के बाद जस की तस हालत देखकर लग रहा की बिना किसी उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना समस्या का निदान संभव नहीं है।