📅 Published on: September 6, 2023
उसका बाजार के करछुलिया गांव के है मुजीब
kapilvastupost
आधुनिकता के दौर में जहां लोग अपने सामाजिक कर्तव्यों को भूल कर व्यवसायिक सम्बन्धों को महत्त्व दे रहे हैं। वहीं उसका बाजार ब्लाक के करछुलिया गांव के निवासी मजीबुल्ला ने गुरु शिष्य परम्परा को कायम रखते हुए अपने शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए मंगलवार की शाम जिला मुख्यालय पर एक शिक्षक सम्मान समारोह को आयोजित किया।
उसका बाजार के करछुलिया निवासी एवं नेशनल मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर मजीबुल्लाह ने अपने बड़े भाई हबीबुल्लाह के साथ मिलकर अपने गुरुओं को सम्मानित करने के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूनिसेफ के डीएमसी अमित शर्मा रहें।
शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि आधुनिक समय में पुरानी परम्परायें धीरे-धीरे लुप्त हो जा रही है, इसे कायम रखने की जरूरत है।जिसका बीड़ा मजीबुल्लाह ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मजीबुल्लाह कई प्रकार से गरीब, मजलूम, बीमार लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं।
जानकारी मिलने पर बीमार लोगों के घर स्वयं दवा पहुंचाते है और उनकी जान बचाकर आशीर्वाद लेते हैं। कार्यक्रम में शिक्षक वीरेन्द्र पाण्डेय, रामायन मिश्र, सत्येन्द्र मिश्र, मनोज शर्मा, राम उजागिर पाण्डेय, अम्बरिश मिश्र, कमलेश पाण्डेय, धर्मेंद्र पाण्डेय, शिशिर मिश्र आदि को माल्यार्पण करके डायरी, पेन, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन मजीबुल्लाह ने किया। कार्यक्रम को धर्मेंद्र पाण्डेय, राम उजागिर पाण्डेय, शिशिर मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रह्लाद जायसवाल ने सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम में नजीर मालिक, अयाज अहमद, शाहिद अली, रितिक, हबीबुल्लाह सहित अनेक लोग उपस्थित रहेंगे।