चिल्हिया – मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बी जे पी पदाधिकारियों ने किया वृक्षारोपण
📅 Published on: September 11, 2023
Abhishek shukla
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके क्रम में आज जिला प्रभारी राम जियावान मौर्य जी के नेतृत्व में जिला संयोजक कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में शोहरतगढ़ विधानसभा के चिल्हिया मंडल में मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ,बूथ अध्यक्ष महामंत्री आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ हर घर के आंगन से मिट्टी एकत्र किया एवम् विभिन्न स्थानों पर बृहद वृक्षारोपण किया।

अमर शहीदों को नमन करते हुए जो अपने देश और माटी के लिए बलिदान हो गए उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर कई शीलाफल्लाकम का अनावरण किया जिसके क्रम में विकाश खंड शोहरतगढ़ के ग्राम गौरा अलीपुर के बूथ संख्या 175,176,177 तथा विकासखंड बर्डपुर के परसा मुतालिक के बूथ संख्या 171, 172 ,173 तथा मंझरिया में शिलाफल्लकम, का लोकार्पण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा ग्राम सभा परसा में चौपाल कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी रामजियावन मौर्य ने कहा कि आज हर गांव के आंगन से मिट्टी एकत्र कर प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर लिया जा रहा है ताकि एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार किया जा सके और संपूर्ण भारत में एकजुटता दिखे।



