📅 Published on: September 18, 2023
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के अल्लापुर ग्राम पंचायत के जगदीशपुर गांव में स्थित तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूब कर मौत हो गई। जिससे पूरे गांव में कोहराम मच गया है। मरने वालों में गौरव पुत्र अजय कुमार 13 वर्ष नरायन पुत्र विजय् कुमार 15 वर्ष व सागर पुत्र नरेश शामिल है।
ये लोग अल्लापुर ग्राम पंचायत जगदीशपुर डीह के रहने वाले थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों लड़को के साथ कृष्णा यादव पुत्र सुरज 10 वर्ष नहाने गया था। जहाँ तीनो को डूबता देख कृष्णा ने गाँव मे शोर किया। गाँव वालों ने जाल डाल कर तीनो के शव को बाहर निकाला।
आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहा चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया गया। डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों को इकट्ठा कर पंचनामा करते हुए लाश को परिजनों को सौंप दिया है।