सिद्धार्थ नगर – आयुष्मान भव के संबंध में प्रेस वार्ता के दौरान जनता की सुविधा के लिए जारी किए गए मोबाइल नंबर

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर – मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वी0के0 अग्रवाल की उपस्थिति में आयुष्मान भवः अभियान के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार ने उपस्थित मीडिया प्रेस प्रतिनिधयों को जानकारी देते हुये बताया कि यूनिर्वसल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान का शुभारंभ माननीया राष्ट्रपति महोदया के द्वारा दिनाक 13 सितम्बर 2023 को किया गया है। कार्यक्रम का संचालन पूरे देश में दिनाक 17 सितम्बर 2023 से किया जा रहा है। अभियान के 05 प्रमुख घटक है। सेवा पखवाडा 17 सितम्बर 2023 से 02 अक्टूबर 2023 तक, आयुष्मान आपके द्वार 3.0, आयुष्मान मेला, आयुष्मान सभा, आयुष्मान ग्राम पंचायत/आयुष्मान नगरीय वार्ड।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सेवा पखवाडा के अन्तर्गत स्वच्छ भारत अभियान रक्तदान महादान एवं अगंदान का शपथ लिया जायेगा।

जिसमें प्रतिभाग कर रक्तदान शिविर को सफल बनायें। आयुष्मान आपके द्वार 3.0 में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। सी०एच०सी० स्तरीय आयुष्मान मेला- दिनांक 17 सितम्बर 2023 से जनपद के समस्त 12 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रत्येक रविवार को आयुष्मान मेले का आयोजन होगा जिसमें मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेषज्ञ सलाह एवं सेवाए प्रदान की जायेगी।

276 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टरों में प्रत्येक शनिवार पर आयुष्मान मेले का आयोजन किया जायेगा जिसमे एन0सी0डी० स्क्रिनिंग, टी०वी० जाँच, गर्भवती महिलााओं की जाँच, आयुष्मान कार्ड निमार्ण एवं वितरण किया जायेगा साथ ही योगा सत्रों का आयोजन किया जायेगा।

आयुष्मान सभा जनपद की समस्त 1136 ग्राम सभाओं में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने के लियें 02 अक्टूबर, 2023 को आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा। आयुष्मान ग्राम पंचायत या अर्बन वार्ड के अन्तर्गत जिन ग्राम सभाओं व अर्बन वार्डाे द्वारा 31 मार्च 2024 तक शतप्रतिशत उपलब्धि के साथ प्रत्येक 05 साल की आयु से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण 100%, ABHA ID (Ayushman Bharat Health Account) 100% बनाना, ग्राम सभा के 30 वर्ष से अधिक आयु के समस्त व्यक्तियों का मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की जाँच 100%, क्षय रोग के सम्भावित मरीजों की जाँच एवं सफलतापूर्वक उपचार 85% का लक्ष्य प्राप्त करने वाले ग्राम पंचायतों अथवा अर्बन वार्डाे को आयुष्मान ग्राम पंचायत अथवा आयुष्मान अर्बन वार्ड के सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जनआरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड से सभी पात्र लाभार्थियों को संतृप्त करने के लिए 2 नवीन व्यवस्था की गई है जिसमें समस्त अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों के अतिरिक्त अन्य पात्र गृहस्थी के ऐसे परिवार जिनमे 06 या 05 से अधिक सदस्य है तो उनका भी आयुष्मान कार्ड बनेगा।

जनपद में ऐसे लगभग 72000 हजार पात्र गृहस्थी परिवार है तथा इन परिवारों में चार लाख से अधिक सदस्य हैं जिनके पास अन्त्योदय कार्ड न होने पर भी आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकता है। कोई भी व्यक्ति स्वयं अपना (यदि पात्रता सूची में है तो) या किसी दूसरे पात्र लाभार्थी का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए एड्राइड फोन से आयुष्मान एप डाउनलोड कर आवेदन कर सकता है।

किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम के नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 चौधरी 9450096440 एवं जनपद स्तरीय आयुष्मान भारत टीम के सदस्यों डॉ लक्ष्मी सिंह (जिला कार्यक्रम समन्वयक) 9935601288, श्री आकाश मिश्रा (जिला शिकायत प्रबन्धक) 9670740289, श्री प्रत्युष कुमार दुबे (जिला सूचना तंत्र प्रबन्धक) 8318549349 के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं।